Contact myblogs19@gmail.com for any Business/Affiliate Enquiries

Tuesday, 1 October 2019

नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी - Nanhe Munne Bachche Teri Mutthi Lyrics from Boot Polish

देश भक्ती गीत के श्रेणी मैं, पेश है आपके लिए नया गीत. गीत के बोल है, 'नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है'. यह गीत १९५४ मै आयी फिल्म 'बूट पॉलिश' से है. इस गीत को लिखा है शैलेन्द्र ने और गाया है आशा भोंसले और मो.रफ़ी साहब ने. 'नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है' गीत को संगीत दिया है शंकर-जयकिशनजी ने.

देश का भविष्य बच्चे होते है और आप बच्चो के हांतो मै ताकत है, यही इस गीत ने प्रस्तुत किया है. इस जानकारी के साथ पेश है, 'नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है' गीत के बोल हिंदी मैं. धन्यवाद!


फिल्म / एल्बम : बूट पॉलिश (1954)
संगीत दिया है:  शंकर जयकिशन
गीत के बोल: शैलेन्द्र
गायक:  आशा भोंसले, मो.रफ़ी

नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है
मुट्ठी में है तकदीर हमारी
हमने किस्मत को बस में किया है

भोली-भाली मतवाली आँखों में क्या है
आँखों में झूमे उम्मीदों की दिवाली
आने वाली दुनिया का सपना सजा है
नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी...

भीख में जो मोती मिले लोगे या न लोगे
ज़िन्दगी के आँसुओं का बोलो क्या करोगे
भीख में जो मोती मिले तो भी हम न लेंगे
ज़िन्दगी के आँसुओं की माला पहनेंगे
मुश्किलों से लड़ते-फिरते जीने में मज़ा है
नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी...

हमसे न छुपाओ बच्चों हमें तो बताओ
आने वाली दुनिया कैसी होगी समझाओ
आने वाली दुनिया में सबके सर पे ताज होगा
न भूखों की भीड़ होगी, न दुखों का राज होगा
बदलेगा ज़माना ये सितारों पे लिखा है
नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी...




Monday, 30 September 2019

तू कितनी अच्छी है - Tu Kitni Achhi Hai Lyrics from Raja Aur Rank

पाठको, इस बार आपके लिये लाये  है, १९६८ मै बनी फिल्म 'राजा और रंक' से 'तू कितनी अच्छी है' गीत के बोल. 'तू कितनी अच्छी है' गीत के बोल लिखे है आनंद बक्षी साहब ने और इसे गाया है लता मंगेशकर ने. इस गीत को संगीत से सजाया है मशहूर जोडी लक्ष्मीकांत-प्यारेलालजी ने. अपने माँ के प्रति करुणा एवं प्यार प्रस्तुत करता गीत है यह.

इस साधारन जानकारी के साथ पेश है, 'तू कितनी अच्छी है' गीत के बोल संपूर्ण हिंदी मैं. आनंद ले!


फिल्म / एल्बम : राजा और रंक (1968)
संगीत दिया है: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
गीत के बोल: आनंद बक्षी
गायक: लता मंगेशकर

तू कितनी अच्छी है
तू कितनी भोली है
प्यारी-प्यारी है
ओ माँ, ओ माँ
ये जो दुनिया है
ये बन है काँटों का
तू फुलवारी है
ओ माँ, ओ माँ
तू कितनी अच्छी है...

दूखन लागी है माँ तेरी अँखियाँ
मेरे लिए जागी है तू सारी-सारी रतियाँ
मेरी निंदिया पे, अपनी निंदिया भी, तूने वारी है
ओ माँ, ओ माँ
तू कितनी अच्छी है...

अपना नहीं तुझे सुख-दुख कोई
मैं मुस्काया, तू मुस्काई, मैं रोया, तू रोई
मेरे हँसने पे, मेरे रोने पे
तू बलिहारी है
ओ माँ, ओ माँ
तू कितनी अच्छी है...

माँ बच्चों की जां होती है
वो होते हैं क़िस्मत वाले जिनके माँ होती है
कितनी सुन्दर है, कितनी शीतल है
न्यारी-न्यारी है
ओ माँ, ओ माँ
तू कितनी अच्छी है...


Sunday, 29 September 2019

है ना बोलो बोलो - Hai Na Bolo Bolo Lyrics from Andaaz

दर्शको, इस बार आपके सामने लेके आये है, १९७१ मै आयी फिल्म अंदाज़ से 'है ना बोलो बोलो' गीत के बोल. इस गीत को गाया है सुमन कल्यानपुर, मो.रफ़ी, सुषमा श्रेष्ठ और प्रतिभा ने. हाला की, हम इसे बाल गीत बोल रहे है मगर पाठक अपने दिल से सोच कर उसे योग्य श्रेणी मै गिन सकते है. 'है ना बोलो बोलो' गीत के शब्द लिखे है हसरत जयपुरी साहब ने और इसको संगीत दिया है शंकर जयकिशन ने.

यह गीत हेमा मालिनी और शम्मी कपूर साहब पर फिल्माया गया है. पेश है आपके लिये, 'है ना बोलो बोलो' गीत के बोल हिंदी मै. धन्यवाद!


फिल्म / एल्बम : अंदाज़ (1971)
संगीत दिया है: शंकर जयकिशन
गीत के बोल: हसरत जयपुरी
गायक: सुमन कल्यानपुर, मो.रफ़ी, सुषमा श्रेष्ठ. प्रतिभा

है ना बोलो बोलो
पापा को मम्मी से
मम्मी को पापा से
प्यार है, प्यार है

पापा मम्मी मिलते हैं
चुपके-चुपके हँसते हैं
जाने क्या-क्या कहते हैं
बातें करते रहते हैं
है ना बोलो बोलो...

मम्मी तेरी अच्छी है
कितनी भोली-भाली है
पापा भी तो अच्छे हैं
कितने प्यारे-प्यारे हैं
है ना बोलो बोलो...
मुन्नी बोलो बोलो
दीपू बोलो बोलो...

है ना बोलो बोलो
पापा को दीपू से
मम्मी को मुन्नी से
प्यार है, प्यार है...


    Saturday, 28 September 2019

    बार बार दिन ये आये - Bar Bar Din Ye Aaye Lyrics from Farz

    प्यारे पाठको, किसी भी दोस्त, रिश्तेदार का जन्मदिन हो और यह गीत याद ना आये ऐसा मुमकिन ही नही. आप इसे जन्मदिन गीत भी बोल सकते है. पेश कर रहे है आपके सामने, 'बार बार दिन ये आये' गीत के बोल. यह गीत १९६७ मैं आयी फिल्म 'फ़र्ज़' से है. गीत के बोल लिखे है आनंद बक्षीजी ने और इसको संगीत दिया है, मशहूर संगीतकार जोडी लक्ष्मीकांत-प्यारेलालजी ने. 'बार बार दिन ये आये' गीत को अजरामर किया है मो.रफ़ीजी की आवाज ने.

    पेश है आपके सामने 'बार बार दिन ये आये' गीत के बोल हिंदी मै. आनंद ले!





    फिल्म / एल्बम : फ़र्ज़ (1967)
    संगीत दिया है: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
    गीत के बोल: आनंद बक्षी
    गायक:  मो.रफ़ी

    बार बार दिन ये आये, बार बार दिल ये गाये
    तू जिए हज़ारों साल, ये मेरी है आरज़ू

    हॅपी बर्थडे टू यु (2)

    हॅपी बर्थडे टू सुनीता
    हॅपी बर्थडे टू यु

    बेक़रार हो के दामन, थाम लूँ मैं किसका
    क्या मिसाल दूँ मैं तेरी, नाम लूँ मैं किसका
    नहीं, नहीं, ऐसा हसीं, कोई नहीं है
    जिसपे ये नज़र रुक जाये, बेमिसाल जो कहलाये
    तू जिये हज़ारों साल...

    औरों की तरह कुछ मैं भी, तोहफ़ा आज लाता
    मैं तेरी हसीं महफ़िल में, फूल ले के आता
    जी ने कहा, उसे क्या है, फूलों की ज़रूरत
    जो बहार खुद कहलाये, हर कली का दिल धड़काये
    तू जिये हज़ारों साल...

    फूलों ने चमन से तुझको, है सलाम भेजा
    तारों ने गगन से तुझको, ये पयाम भेजा
    दुआ है ये, खुदा करे, ऐ शोख तुझको
    चाँद की उमर लग जाए, आये तो क़यामत आये
    तू जिए हज़ारों साल...





      Thursday, 26 September 2019

      चक्के में चक्का - Chakke Mein Chakka Lyrics from Brahmchari

      दर्शको/पाठको, इस बार आपके लिये लेके आये है 'चक्के में चक्का चक्के पे गाड़ी' गीत के बोल. यह गीत १९६८ मै आयी फिल्म 'ब्रह्मचारी' से है. गीत के बोल लिखे है शैलेन्द्रजी ने और इस गीत को संगीत दिया है शंकर-जयकिशनजी ने. यह गाना फिल्माया गया था शम्मी कपूर और कुछ बच्चो पर, जो एक गाडी मे गीत गाते जा रहे है. इस 'चक्के में चक्का चक्के पे गाड़ी' गीत को बडे ऊर्जा से गाया है मो.रफ़ीजी ने.

      कई लोग इसे बालगीत भी कहते है. पेश है इसी, 'चक्के में चक्का चक्के पे गाड़ी' गीत के बोल हिंदी मै. उम्मीद है आपको पसंद आयेंगे. धन्यवाद!

      फिल्म / एल्बम : ब्रह्मचारी (1968)
      संगीत दिया है: शंकर-जयकिशन
      गीत के बोल: शैलेन्द्र
      गायक: मो.रफ़ी

      चक्के में चक्का, चक्के पे गाड़ी
      गाड़ी में निकली, अपनी सवारी
      थोड़े अगाड़ी, थोड़े पिछाड़ी

      चुन्नू छबीले, मुन्नू हठीले
      मखमल की टोपी, छोटू रंगीले
      लल्लू बटाटा, लल्ली टमाटा
      कामा बनेंगे गट्टू गठीले
      पेट में इनकी लम्बी सी दाढ़ी
      चक्के में चक्का...

      उमर में कच्चे, ये छोटे बच्चे
      हैं भोले भाले, हैं सीधे सच्चे
      ठानेंगे जो भी कर के रहेंगे
      ये अपनी धुन के, हैं पूरे पक्के
      कोई ना समझे इनको अनाड़ी
      चक्के में चक्का...

      लम्बा सफ़र है, टेढ़ी डगर है
      मंज़िल है मुश्किल, गिरने का डर है
      पर ना रुकेंगे, चलते चलेंगे
      ये सारी दुनिया, अब अपना घर है
      हार न मानेंगे, ये खिलाड़ी
      चक्के में चक्का...


        तारे ज़मीं पर - Taare Zameen Par Lyrics Title Song

        पाठको, इस बार हम आपके लिये ले आये है २००७ मै आयी फिल्म 'तारे ज़मीं पर' के शीर्षक गीत के बोल. 'खो ना जाये ये तारे ज़मीं पर' गीत लिखा है प्रसून जोशी ने और इसे संगीतबद्द किया है शंकर-एहसान-लॉय ने. यह फिल्म विशेष बच्चो पर बनायी गयी थी और इसमे, उन को शालेय जीवन मे होनी वाली तकलीफे दिखाई गयी थी. यह गाना अमीर खान और कुछ बच्चो पर फिल्माया गया है. 'खो ना जाये ये तारे ज़मीं पर' गीत को गाया है शंकर महादेवन ने और इनके आवाज ने इस गीत को पुरा न्याय दिया है.

        इस विस्तृत जानकारी के बाद, पेश है संपूर्ण 'तारे ज़मीं पर' के शीर्षक गीत के बोल हिंदी मै. कृपया आनंद ले. धन्यवाद!


        फिल्म / एल्बम : तारे ज़मीन पर (2007)
        संगीत दिया है: शंकर एहसान लॉय
        गीत के बोल: प्रसून जोशी
        गायक: शंकर महादेवन, डोमिनिक सेरेजो, विविएने पोचा

        देखो इन्हें ये हैं ओस की बूँदें
        पत्तों की गोद में आसमां से कूदे
        अंगड़ाई लें फिर करवट बदल कर
        नाज़ुक से मोती हंस दे फिसल कर
        खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

        ये तो हैं सर्दी में धूप की किरणें
        उतरें जो आँगन को सुनहरा सा करने
        मन के अंधेरो को रोशन सा कर दें
        ठिठुरती हथेली की रंगत बदल दें
        खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

        जैसे आँखों की डिबिया में निंदिया
        और निंदिया में मीठा सा सपना
        और सपने में मिल जाए फरिश्ता सा कोई
        जैसे रंगों भरी पिचकारी
        जैसे तितलियाँ फूलों की क्यारी
        जैसे बिना मतलब का प्यारा रिश्ता हो कोई

        ये तो आशा की लहर हैं
        ये तो उम्मीद की सहर हैं
        खुशियों की नहर हैं
        खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

        देखो रातों के सीने पे ये तो
        झिलमिल किसी लौ से उगे हैं
        ये तो अंबियो की खुश्बू हैं
        बागों से बह चले
        जैसे काँच में चूड़ी के टुकड़े
        जैसे खिले खिले फूलों के मुखड़े
        जैसे बंसी कोई बजाए पेड़ों के तले

        ये तो झोंके हैं पवन के
        हैं ये घुंघरू जीवन के
        ये तो सुर हैं चमन के
        खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

        मुहल्ले की रौनक गलियाँ हैं जैसे
        खिलने की ज़िद पर कलियाँ हैं जैसे
        मुट्ठी में मौसम की जैसे हवायें
        ये हैं बुज़ुर्गों के दिल की दुआएं
        खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

        कभी बातें जैसे दादी नानी
        कभी चले जैसे मम मम पानी
        कभी बन जाएँ भोले सवालों की झड़ी
        सन्नाटे में हँसी के जैसे
        सूने होठों पे खुशी के जैसे
        ये तो नूर हैं बरसे गर
        तेरी किस्मत हो बड़ी

        जैसे झील में लहराए चंदा
        जैसे भीड़ में अपने का कंधा
        जैसे मनमौजी नदिया
        झाग उड़ाए कुछ कहे
        जैसे बैठे बैठे मीठी सी झपकी
        जैसे प्यार की धीमी सी थपकी
        जैसे कानों में सरगम
        हरदम बजती ही रहे
        जैसे बरखा उडाती है निंदिया...



        Wednesday, 25 September 2019

        चंदा है तू मेरा सूरज है तू - Chanda Hai Tu Mera Suraj Hai Tu Lyrics from Aradhana

        प्यारे पाठको/दर्शको, आपके लिये प्रस्तुत कर रहे है लोरी गीत के बोल. लोरी का नाम है 'चंदा है तू मेरा सूरज है तू'. यह 'चंदा है तू मेरा सूरज है तू' गीत है १९६९ मै आयी फिल्म 'आराधना' से. इस गीत के बोल लिखे है आनंद बक्षीजी ने और इस लोरी को संगीतबद्ध किया है एस.डी.बर्मन ने. इस गीत को बडे प्यारे अंदाज मै गाया है लता मंगेशकर दीदी ने. उनकी आवाज इस गीत को अजरामर कर गयी है.

        इस जानकारी के बाद पेश है आपके सामने 'चंदा है तू मेरा सूरज है तू' गीत के बोल हिंदी मै. उम्मीद है आप पसंद करेंगे.


        फिल्म / एल्बम : आराधना (1969)
        संगीत दिया है: एस.डी.बर्मन
        गीत के बोल: आनंद बक्षी
        गायक: लता मंगेशकर

        चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
        ओ मेरी आँखों का तारा है तू
        जीती हूँ मैं बस तुझे देखकर
        इस टूटे दिल का सहारा है तू

        तू खेले खेल कई, मेरा खिलोना है तू
        जिससे बँधी हर आशा मेरी
        मेरा वो सपना सलोना है तू
        नन्हां सा है, कितना सुंदर है तू
        छोटा सा है, कितना प्यारा है तू
        चंदा है तू, मेरा सूरज है तू...

        मुन्ने तू खुश है बड़ा, तेरे गुड्डे की शादी है आज
        मैं वारी रे, मैं बलिहारी रे
        घूँघट में गुड़िया को आती है लाज
        यूँ ही कभी होगी शादी तेरी
        दूल्हा बनेगा कुंवारा है तू
        चंदा है तू, मेरा सूरज है तू...

        पुरवई वन में उड़े, पंछी चमन में उड़े
        राम करे कभी हो के बड़ा
        तू बन के बादल गगन में उड़े
        जो भी तुझे देखे वो ये कहे
        किस माँ का ऐसा दुलारा है तू
        चंदा है तू, मेरा सूरज है तू...



        Tuesday, 24 September 2019

        लल्ला लल्ला लोरी - Lalla Lalla Lori Lyrics from Mukti

        प्यारे पाठको, आज हम हर परिवार के अंताक्षरी खेल का अविभाज्य भाग होने वाला गीत पेश कर रहे है. गीत के बोल है  'लल्ला लल्ला लोरी'. यह गीत हर अंताक्षरी मै जरूर याद किया जाता है. चलीये देखते इस गीत के बारे मै, 'लल्ला लल्ला लोरी' गीत १९७७ मै आयी फिल्म 'मुक्ति' से है. इस गीत के बोल लिखे है आनंद बक्षीजी ने और इसे गाया है मुकेश और लता मंगेशकर ने. इस गीत को संगीत दिया है आर.डी.बर्मन ने.

        पाठको, इस 'लल्ला लल्ला लोरी' बालगीत के बोल हिंदी मै प्रस्तुत कर रहे है. आशा है आपको पसंद आयेंगे. धन्यवाद!


        फिल्म / एल्बम : मुक्ति (1977)
        संगीत दिया है: आर.डी.बर्मन
        गीत के बोल: आनंद बक्षी
        गायक: मुकेश, लता मंगेशकर

        लल्ला लल्ला लोरी, दूध की कटोरी
        दूध में बताशा, मुन्नी करे तमाशा

        छोटी-छोटी प्यारी-प्यारी सुन्दर परियों जैसी है
        किसी की नज़र ना लगे, मेरी मुन्नी ऐसी है
        शहद से भी मीठी, दूध से भी गोरी
        चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
        लल्ला लल्ला लोरी...

        कारी रैना के माथे पे, चमके चाँद सी बिंदिया
        मुन्नी के छोटे-छोटे नैनों में खेले निंदिया
        सपनों का पलना, आशाओं की डोरी
        चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
        लल्ला लल्ला लोरी...

        लल्ला लल्ला लोरी, दूध की कटोरी
        दूध में बताशा, जीवन खेल तमाशा

        आधी मुरझा जाती है, थोड़ी सी कलियाँ खिलती हैं
        सारी की सारी खुशियाँ, जीवन में किसको मिलती हैं
        या टूटे पलना, या टूटे डोरी
        चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
        लल्ला लल्ला लोरी...

        लिखने को लिखवाती मैं, आगे क्या है गाना
        लेकिन मैं क्या करती, तेरे पापा को था जाना
        मुझसे भी छिपकर, तुझसे भी चोरी
        चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
        लल्ला लल्ला लोरी...



        बच्चे मन के सच्चे - Bachche Man Ke Sachche Lyrics from Do Kaliyan

        प्यारे बहनो और भाइयों, आपके सामने पेश है १९६८ मै आयी फिल्म 'दो कलियाँ' से 'बच्चे मन के सच्चे' गीत के बोल. 'बच्चे मन के सच्चे' गीत को लिखा था साहिर लुधियानवीजी ने और इस गाने को संगीत बद्द किया था रवी ने. यह गाना बहुत ही खुबसुरती से गाया है लता मंगेशकर दीदी ने, यही कारण है की १९६९ का गाना आज के दौर मै भी सुना जा रहा है.

        इसे हम बालगीत भी कह सकते है, पेश है इसी संपूर्ण 'बच्चे मन के सच्चे' गीत के बोल हिंदी मै. आशा है आप सभी को पसंद आयेंगे. धन्यवाद!


        फिल्म / एल्बम : दो कलियाँ (1968)
        संगीत दिया है: रवि
        गीत के बोल: साहिर लुधियानवी
        गायक: लता मंगेशकर

        बच्चे मन के सच्चे
        सारे जग की आँख के तारे
        ये वो नन्हें फूल हैं जो
        भगवान को लगते प्यारे
        बच्चे मन के सच्चे...

        खुद रूठे, खुद मन जायें, फिर हमजोली बन जायें
        झगड़ा जिसके साथ करे, अगले ही पल फिर बात करे
        इनको किसी से बैर नहीं, इनके लिए कोई ग़ैर नहीं
        इनका भोलापन मिलता है सबको बाँह पसारे
        बच्चे मन के सच्चे...

        इन्साँ जब तक बच्चा है, तब तक समझो सच्चा है
        ज्यूँ-ज्यूँ उसकी उमर बढ़े, मन पर झूठ का मैल चढ़े
        क्रोध बढ़े, नफ़रत घेरे, लालच की आदत घेरे
        बचपन इन पापों से हटकर अपनी उमर गुज़ारे
        बच्चे मन के सच्चे...

        तन कोमल, मन सुन्दर है, बच्चे बड़ों से बेहतर हैं
        इनमें छूत और छात नहीं, झूठी ज़ात और पात नहीं
        भाषा की तकरार नहीं, मज़हब की दीवार नहीं
        इनकी नज़रों में एक है, मंदिर मस्जिद गुरूद्वारे
        बच्चे मन के सच्चे...



        Monday, 23 September 2019

        रेल गाड़ी - Rail Gaadi Lyrics from Aashirwad

        प्यारे दर्शको/पाठको, पेश है आपके लिये बालगीत 'रेल गाड़ी रेल गाड़ी' के बोल. यह गीत १९६८ मै आयी फिल्म 'आशिर्वाद' से है. इस गीत के बोल लिखे है हरीन्द्रनाथ चटोपाध्यायजी ने और इसे गाया है अशोक कुमारजी ने. 'आशिर्वाद' फिल्म को संगीत दिया था वसंत देसाईजी ने. 'रेल गाड़ी रेल गाड़ी' गीत चित्रित हुआ था खुद अशोक कुमारजी पर. यह गीत बच्चो के लिये था तो आज भी अजरामर लगता है. इस गीत के पिछले कुछ दिनो मै काफ़ी रीमिक्स बने और नये जमाने की पिढी ने इसे पसंद भी किया. यही बात यह गीत अजरामर है बताती है.

        इस जानकारी के बाद पेश है आपके लिये, 'रेल गाड़ी रेल गाड़ी' के बोल संपूर्ण हिंदी मैं. आशा है आपको पसंद आयेंगे. धन्यवाद!



        फिल्म / एल्बम : आशिर्वाद (1968)
        संगीत दिया है: वसंत देसाई
        गीत के बोल: हरीन्द्रनाथ चटोपाध्याय
        गायक: अशोक कुमार

        आओ बच्चों खेल दिखाएँ, छुक-छुक करती रेल चलाएँ
        सिटी लेकर सीट पे बैठो, एक-दूजे की पीठ पे बैठो
        आगे-पीछे, पीछे-आगे, लाइन से लेकिन कोई न भागे
        सारी-सीधी लाइन में चलना, आँखें दोनों मीचे रखना
        बंद आँखों से देखा जाए, आँख खुले तो कुछ न पाएँ
        आओ बच्चों रेल चलाएँ

        सुनो रे बच्चों टिकट कटाओ
        तुम लोग नहीं आओगे तो रेल गाड़ी छूट जाएगी
        यठ्ठणणणणण, यठ्ठणणणणण
        भफ भफ भफ भफ...

        आओ सब लाइन में खड़े हो जाओ
        मुन्नी, तुम हो इंजन, डब्बू, तुम हो कोयले का डिब्बा
        चुन्नू, मुन्नू, लीला, शीला, मोहन, सोहन, जादव, माधव
        सब पैसेंजर, सब पैसेंजर
        यठ्ठणणणणण, यठ्ठणणणणण
        रेडी? एक दो...

        रेल गाड़ी, रेल गाड़ी
        छुक छुक छुक छुक...
        बीच वाले स्टेशन बोले
        रूक रूक रूक रूक...
        तड़क-भड़क, लोहे की सड़क
        धड़क-धड़क, लोहे की सड़क
        यहाँ से वहाँ, वहाँ से यहाँ (2)

        छुक छुक छुक छुक छुक

        फुलाए छाती, पार कर जाती
        बालू रेत, आलू के खेत
        बाजरा धान, बुड्ढा किसान
        हरा मैदान, मंदिर, मकान, चाय की दुकान
        पुल-पगडण्डी, किले पे झंडी
        पानी के कुंड, पंछी के झुण्ड
        झोंपड़ी, झाड़ी, खेती-बाड़ी
        बादल, धुआँ, मोट-कुआँ
        कुएँ के पीछे, बाग़-बगीचे
        धोबी का घाट, मंगल की हाट
        गाँव में मेला, भीड़ झमेला
        टूटी दीवार, टट्टू सवार
        रेल गाड़ी, रेल गाड़ी...

        धरमपुर-ब्रह्मपुर, ब्रह्मपुर-धरमपुर
        मंगलौर-बैंगलोर, बैंगलोर-मंगलौर
        मांडवा-खांडवा, खांडवा-मांडवा
        रायपुर-जयपुर, जयपुर-रायपुर
        तालेगाँव-मालेगाँव, मालेगाँव- तालेगाँव
        नेल्लूर-वेल्लूर, वेल्लूर-नेल्लूर
        शोलापुर-कोल्हापुर, कोल्हापुर-शोलापुर
        कुक्कल-डिंडिगल, डिंडिगल-कुक्कल
        मछलीपट्नम-भीमनीपटनम, भीमनीपटनम-मछलीपट्नम
        ओंगोल-नारगोल, नारगोल-ओंगोल
        कोरेगाँव-गोरेगाँव, गोरेगाँव-कोरेगाँव
        अहमदाबाद-महमदाबाद, महमदाबाद-अहमदाबाद
        शोतपुर-जोधपुर, जोधपुर-शोतपुर
        छुक छुक छुक छुक छुक...
        बीच वाले स्टेशन बोले...



        Monday, 15 May 2017

        सचिन सचिन - Sachin Sachin Lyrics from SACHIN: A Billion Dreams

        दोस्तो, लो आ गयी बायोपिक महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर पर. पेश है आपके सामने इस बायोपिक से गाना 'सचिन सचिन'. हम इसे शीर्षक गीत भी कह सकते है. इस 'सचिन सचिन' गीत को लिखा है इरशाद कामिल ने और इसे गाया है सुखविंदर सिंह, काली ने. इस बायोपिक और 'सचिन सचिन' गीत को संगीत दिया है ए.आर.रहमान ने. इस बायोपिक का नाम 'सचिन:ए बिलियन ड्रीम्स' है और इसके संगीत के अधिकार टाइम्स म्युसिक कंपनी के पास है. 

        प्यारे पाठको, लो एन्जॉय करो संपूर्ण 'सचिन सचिन' गीत के बोल हिंदी मैं. धन्यवाद!


        फिल्म / एल्बम : सचिन : अ मिलिऑन ड्रीम्स (2017)
        संगीत दिया है: ए आर रेहमान
        गीत के बोल: इरशाद कामिल
        गायक: सुखविंदर सिंग, काली

        सचिन सचिन..
        सचिन सचिन..
        सचिन सचिन..
        सचिन सचिन..

        रात चाहे हो घनेरी
        है उजाला तेरे हाथों में
        हो अधूरा ख्वाब तो फिर
        नींद कैसे आये रातों में

        अभी आधी खेली तूने बाज़ी
        अभी चोटें दिल की ताज़ी-ताज़ी
        अभी दिल को है करना राज़ी
        तेरे होंसलों ने पा लेनी है मंजिलें

        सचिन सचिन..
        सचिन सचिन..
        सचिन सचिन..
        सचिन सचिन..

        तू हवाओं की दिशायें
        मोड़ देना चाहे जो भी हो
        और बाकी वक़्त पे ही छोड़ देना
        तेरा साथी वो देके जाएगा
        वो आगे-आगे नई सुबह तेरे लिए जागे
         नए कल से बांधे है तूने धागे
        तेरे होंसलों ने पा लेनी है मंजिलें

        सचिन सचिन..
        सचिन सचिन..
        सचिन सचिन..
        सचिन सचिन..

        He’s born with the game
        You weren’t born with the same
        I do this for my people
        I don’t do this for the fame
        I was born with the game
        You weren’t born the same
        I do this for my people
        I don’t do this for the fame
        You keep chance keep the change
        Just give me my reign
        And leave me my lane
        And just remember my name

        सचिन सचिन..
        सचिन सचिन..
        सचिन सचिन..
        सचिन सचिन..



        Thursday, 13 September 2012

        कुन फाया कुन - Kun Faaya Kun Lyrics from Rockstar

        प्यारे पाठको, इस बार हम आपके लिये लेकर आये है 'कुन फाया कुन' गीत के बोल. यह गीत २०११ मै आयी फिल्म 'रॉकस्टार' से है. इस 'कुन फाया कुन' कव्वाली को गाया है जावेद अली, मोहित चौहान और ए.आर.रहमान ने. 'कुन फाया कुन' गीत को संगीत दिया है ए.आर.रहमान ने और इसके बोल लिखे है इरशाद कामिल ने. यह गीत २०११ के सर्वश्रेष्ठ गीतो मै एक था. इस गाने और फिल्म 'रॉकस्टार' के संगीत के अधिकार टी-सिरीज कंपनी के पास है .

        इस जानकारी के बाद आपके सामने प्रस्तुत है संपूर्ण 'कुन फाया कुन' गीत के बोल हिंदी मै. आनंद ले!


        फिल्म / एल्बम : रॉकस्टार (2011)
        संगीत दिया है: ए आर रेहमान
        गीत के बोल: इरशाद कामिल
        गायक: जावेद अली, मोहित चौहान, ए.आर.रहमान

        कदम बढ़ा ले
        हदों को मिटा ले
        आजा खाली पल में
        पी का घर तेरा
        तेरे बिन खाली
        आजा खालीपन में

        रंगरेज़ा...
        कुन फायाकुन कुन
        फायाकुन फायाकुन
        फायाकुन फायाकुन फायाकुन

        जब कहीं पे कुछ नहीं, भी नहीं था
        वही था, वही था
        वही था, वही था

        वो जो मुझमें समाया
        वो जो तुझमें समाया
        मौला वही-वही माया
        कुन फायाकुन...

        रंगरेज़ा रंग मेरा तन मेरा मन
        ले ले रंगाई चाहे तक चाहे मन

        सजरा सवेरा मेरे तन बरसे
        कजरा अँधेरा तेरी जलती लौ
        कतरा मिला जो तेरे दर बरसे
        ओ मौला...
        कुन फायाकुन...

        मुझपे करम सरकार तेरा
        अरज तुझे कर दे मुझे
        मुझसे ही रिहा
        अब मुझको भी हो दीदार मेरा
        कर दे मुझे मुझसे ही रिहा
        मुझसे ही रिहा
        मन के मेरे ये भरम
        कच्चे मेरे ये करम
        लेके चले हैं कहाँ
        मैं तो जानूं ही ना
        तू है मुझमें समाया
        कहाँ लेके मुझे आया
        मैं हूँ तुझमें समाया
        तेरे पीछे चला आया
        तेरा ही मैं एक साया
        तूने मुझको बढ़ाया
        मैं तो जग को न भाया
        तूने गले से लगाया
        हक तू ही है खुदाया
        सच तू ही है खुदाया
        कुन फायाकुन...



        तेरे बिना - Tere Bina Lyrics from Guru

        प्यारे पाठकों, 'तेरे बिना' गीत २००७ मै आयी फिल्म 'गुरु' से है. इस गीत को लिखा है गुलज़ार साहब ने और गाया है ए.आर.रहमान, चिन्मयी ने. 'गुरु' फिल्म एवं 'तेरे बिना' गीत को संगीत दिया है ए.आर.रहमान सर ने. यह गीत अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय-बच्चनजी पर चित्रित हुआ है.

        इस जानकारी के साथ पेश करते है 'तेरे बिना' गीत के बोल संपुर्ण हिंदी मैं. पाठक इसका लाभ ले. धन्यवाद!

        फिल्म / एल्बम : गुरु (2007)
        संगीत दिया है: ए.आर.रहमान
        गीत के बोल:  गुलज़ार
        गायक: ए.आर.रहमान, चिन्मयी

        तेरे बिना बेसुवादी बेसुवादी रतियाँ
        ओ सजना
        रूखी रे ओ रूखी रे, काटूँ रे कटे, कटे ना

        ना जा चाकरी का मारे
        ना जा सौतन पुकारे
        सावन आएगा तो पूछेगा
        ना जा रे
        फीकी-फीकी बेसुवादी
        ये रतिया
        काटूँ रे कटे, कटे ना
        अब तेरे बिना सजना-सजना काटे, कटे ना
        काटे ना काटे ना तेरे बिना
        तेरे बिना...

        तेरे बिना चाँद का सोना, खोटा रे
        पीली-पीली धूल उंड़ावे झूठा रे
        तेरे बिना सोना पीतल
        तेरे संग कीकर पीपल
        आजा काटे ना रतियाँ
        तेरे बिना...




          ये जो देस है तेरा - Ye Jo Des Hai Tera Lyrics from Swades

          'ये जो देस है तेरा' गीत २००४ मै आयी फिल्म 'स्वदेस' से है. इस फिल्म मै शाहरुख खान मुख्य किरदार मै दिखे. 'ये जो देस है तेरा' गीत के बोल लिखे है जावेद अख्तरजी ने और इसको गाया एवं संगीतबद्द किया है ए.आर.रहमानजी ने. सच कहे तो, इस गीत के बोल मन को छू जाते है. जो लोग अपने देश से दूर रहते है उनके लिये ये गीत एक देशभक्ती गीत से कम नही है.

          हमारे दर्शको के लिये पेश है, 'ये जो देस है तेरा' गीत के बोल संपुर्ण हिंदी मै. जय हिंद! धन्यवाद!


          फिल्म / एल्बम : स्वदेस (2004)
          संगीत दिया है: ए आर रेहमान
          गीत के बोल: जावेद अख्तर
          गायक: ए आर रेहमान

          ये जो देस है तेरा, स्वदेस है तेरा
          तुझे है पुकारा
          ये वो बंधन है जो कभी टूट नहीं सकता

          मिट्टी की है जो ख़ुश्बू, तू कैसे भुलायेगा
          तू चाहे कहीं जाये, तू लौट के आयेगा
          नई-नई राहों में, दबी-दबी आहों में
          खोये-खोये दिल से तेरे कोई ये कहेगा
          ये जो देस...

          तुझसे ज़िंदगी, है ये कह रही
          सब तो पा लिया, अब है क्या कमी
          यूँ तो सारे सुख हैं बरसे
          पर दूर तू है अपने घर से
          आ लौट चल तू अब दिवाने
          जहाँ कोई तो तुझे अपना माने
          आवाज़ दे तुझे बुलाने
          वही देस
          ये जो देस...

          ये पल हैं वही, जिसमें हैं छुपी
          पूरी इक सदी, सारी ज़िंदगी
          तू न पूछ रास्ते में काहे
          आये हैं इस तरह दो राहे
          तू ही तो है राह जो सुझाये
          तू ही तो है अब जो ये बताये
          जाएं तो किस दिशा में जाये
          वही देस
          ये जो देस...



          इश्क बिना - Ishq Bina Lyrics from Taal

          इस बार आपके लिये लेके आये है, १९९९ मै प्रदर्शित हुई फिल्म 'ताल' से 'इश्क बिना क्या जीना यारा' गीत के बोल हिंदी मै. इस गीत के लफ्ज् लिखे है आनंद बक्षीजी ने और इस गीत को गाया है अनुराधा श्रीराम, सुजाता, सोनू निगम और ए.आर.रहमान ने. 'इश्क बिना क्या जीना यारा' गीत को संगीत दिया है ए.आर.रहमानजी ने, जो कि १९९९ साल का बहुत लोकप्रिय गीत रहा. 


          इतनी साधारन जानकारी के बाद, पेश है आपके सामने 'इश्क बिना क्या जीना यारा' गाने के बोल पूर्ण हिंदी मैं. धन्यवाद! 



          फिल्म / एल्बम : ताल (1999)
          संगीत दिया है: ए.आर.रहमान
          गीत के बोल: आनंद बक्षी
          गायक: अनुराधा श्रीराम, सुजाता, सोनू निगम, ए.आर.रहमान

          इश्क बिना क्या मरना यारा
          इश्क बिना क्या जीना
          गुड़ से मीठा इश्क-इश्क
          इमली से खट्टा इश्क
          वादा ये पक्का इश्क-इश्क
          धागा ये कच्चा इश्क

          नीचे इश्क है, ऊपर रब है
          इन दोनों के बीच में सब है
          एक नहीं सौ बातें कर लो
          सौ बातों का एक मतलब है
          रब सब से सोना इश्क-इश्क
          रब से भी सोना इश्क

          इश्क बिना क्या जीना यारों
          इश्क बिना क्या मरना यारों
          गुड़ से मीठा इश्क-इश्क
          इमली से खट्टा इश्क इश्क
          हीरा ना पन्ना इश्क-इश्कबस एक तमन्ना इश्क-इश्क


          इश्क है क्या, ये किसको पता
          ये इश्क है क्या, सबको पता
          ये प्रेम नगर, अनजान डगर
          साजन का घर का किसको खबर
          छोटी सी उमर, ये लम्बा सफ़र
          ये इश्क है क्या, ये किसको पता
          ये दर्द है या दर्दों की दवा
          ये कोई सनम या आप खुदा

          इश्क बिना क्या मरना यारा...

          तुमने इश्क का नाम सुना है
          हमने इश्क किया है
          फूलों का गुलशन इश्क-इश्क
          काँटों का दामन इश्क

          इश्क बिना क्या जीना यारों..