Contact myblogs19@gmail.com for any Business/Affiliate Enquiries
Showing posts with label Anand Bakshi. Show all posts
Showing posts with label Anand Bakshi. Show all posts

Monday, 25 November 2019

मेरे नैना सावन भादो - Mere Naina Sawan Bhado Lyrics from Mehbooba

पाठको, प्रस्तुत है 'मेरे नैना सावन भादो फिर भी मेरा मन प्यासा' गीत के बोल हिंदी मैं. यह गीत साल १९७६ मैं आयी फिल्म 'महबूबा' से है. इस गीत के बोल लिखे है आनंद बक्षी साहब ने और इसे संगीतबद्ध किया है आर.डी.बर्मन ने. 'मेरे नैना सावन भादो' गीत 'शिवरंजनी' राग पर आधारित है और यह गीत इस फिल्म मैं लता मंगेशकर, किशोर कुमार इन दोनो गायकों द्वारा गाया गया. किशोरदा की आवाज वाला 'मेरे नैना सावन भादो' गीत लता के गीत से अधिक लोकप्रिय हुआ. 'महबूबा' फिल्म मैं राजेश खन्ना और हेमा मालिनी प्रमुख भूमिका मै थे. 

इस संक्षिप्त जानकारी के साथ पेश है, 'मेरे नैना सावन भादो' गीत के बोल हिंदी मैं. धन्यवाद!




फिल्म / एल्बम : महबूबा (1976)
संगीत दिया है: आर.डी.बर्मन
गीत के बोल: आनंद बक्षी
गायक: लता मंगेशकर, किशोर कुमार

मेरे नैना सावन भादो..

फिर भी मेरा मन प्यासा.. (2)

मेरे नैना सावन भादो..

फिर भी मेरा मन प्यासा.. (2)

ऐ दिल दीवाने खेल है क्या जाने
दर्द भरा ये गीत कहाँ से इन होठों पे आए
दूर कहीं ले जाए
भूल गया क्या भूल के भी है
मुझको याद जरा सा...

फिर भी मेरा मन प्यासा

बात पुरानी है एक कहानी है
अब सोचूं तुम्हें याद नहीं है अब सोचू नहीं भूले
वो सावन के झूले
रुत आए रुत जाए देकर झूठा एक दिलासा

फिर भी मेरा मन प्यासा

बरसों बीत गए हमको मिले बिछड़े
बिजुरी बनकर गगन पे चमकी बीते समय की रेखा
मैंने तुमको देखा
मन संग आँख मिचौली खेले आशा और निराशा..

फिर भी मेरा मन प्यासा..

घुँघरू की छमछम बन गयी दिल का गम
डूब गया दिल यादों में उभरी बेरंग लकीरें
देखो ये तस्वीरें
सूने महल में नाच रही है अब तक इक रक्कासा

फिर भी मेरा मन प्यासा..

मेरे नैना सावन भादो..

फिर भी मेरा मन प्यासा.. (3)




Wednesday, 20 November 2019

शोर मच गया शोर - Shor Mach Gaya Shor Lyrics from Badla

पाठको, दहिहांडी अथवा कृष्ण जन्माष्टमी मैं हमेशा पसंद किये जाने वाले गीतो मैं से एक गीत 'शोर मच गया शोर' के बोल आपके लिये हिंदी मैं प्रस्तुत कर रहे है. यह गीत साल १९७४ मैं आयी फिल्म 'बदला' से है. इस गीत को लिखा है आनंद बक्षी साहब ने और इसे अपने आवाज मैं गाया है किशोर कुमारजी  ने. 'शोर मच गया शोर' गीत को संगीत दिया है, मशहूर संगीतकार जोडी लक्ष्मीकांत-प्यारेलालजी ने. यह गीत अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पर चित्रित हुआ है और उनके खास अंदाज से बहुत प्रसिद्ध भी हुआ.

इस विशेष जानकारी के साथ पेश है, 'शोर मच गया शोर' गीत के बोल हिंदी मैं. जय श्रीकृष्ण!




फिल्म / एल्बम : बदला (1974)
संगीत दिया है: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
गीत के बोल: आनंद बक्षी
गायक: किशोर कुमार

एक दो तीन चार...
राजू दादा के चेले होशियार..(2)

शोर मच गया शोर...
हो देखो
आया माखन चोर...

गोकुल की गलियों की ओर
चला निकला माखन चोर...
नंदकिशोर...

शोर मच गया शोर...
हो देखो
आया माखन चोर...

देखी जो ग्वालों की टोली
टोली...
कोई गुजरिया बोली
बोली...
किसकी बारात है ये
किसकी है डोली..
डोली डोली...
जमुना के तट की ओर चला निकला
ओ चला चला चला...
चला निकला माखन चोर
नंदकिशोर...

शोर मच गया शोर...
हो देखो
आया माखन चोर...

ग्वालन के पीछे दौड़े
दौड़े..
कंकर से मटकी फोड़े
फोड़े..
मारे यशोदा माँ
चोरी ना छोड़े
छोड़े-न छोड़े...
देखे नजर की डोर...
चला निकला माखन चोर
नंदकिशोर...

शोर मच गया शोर...
हो देखो
आया माखन चोर...

एक के ऊपर एक
एक..
देख तमाशा देख
देख..
तोड़ मटकी तोड़
और ऊँचा
और और...

एक दो तीन चार
राजू बड़ा होशियार
होशियार... (2)

होशियार...

गिर न जाना मेरे यार..
एक के ऊपर एक...

शोर मच गया शोर...
हो देखो
आया माखन चोर...






Thursday, 14 November 2019

शिर्डी वाले - Shirdi Wale Sai Baba Lyrics from Amar Akbar Anthony

दोस्तो, कव्वालीं गीतो की श्रेणी मैं पेश है, 'शिर्डी वाले साईं बाबा आया है तेरे दर पे सवाली' गीत के बोल हिंदी मैं. यह गीत साल १९७७ मैं आयी फिल्म 'अमर अकबर एन्थोनी' से है. इस गीत के बोल लिखे है आनंद बक्षी साहब ने और इसे गाया है मो.रफीजी ने. 'शिर्डी वाले साईं बाबा' गीत को संगीतबद्ध किया है मशहूर संगीतकार जोडी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने. फिल्म 'अमर अकबर एन्थोनी' उस साल की सुपरहीट फिल्म रही. इस फिल्म मै अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषी कपूर प्रमुख भूमिका मै दिखे.

इस विशेष जानकारी के साथ प्रस्तुत है, 'शिर्डी वाले साईं बाबा आया है तेरे दर पे सवाली' गीत के बोल हिंदी मैं. ओम साई राम!



फिल्म / एल्बम : अमर अकबर एन्थोनी (1977)
संगीत दिया है: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
गीत के बोल: आनंद बक्षी
गायक: मो.रफी

ज़माने में कहाँ...
टूटी हुई तस्वीर बनती है
तेरे दरबार में
बिगड़ी हुई तकदीर बनती है

तारीफ़ तेरी निकली है दिल से
आई है लब पे
बन के कवाली...

शिर्डी वाले साईं बाबा...
आया है तेरे
दर पे सवाली
लब पे दुआए
आँखों में आंसू
दिल में उमीदें
पर झोली खाली...

ओ मेरे साईं देवा
तेरे सब नाम लेवा

जुदा इंसान सारे
सभी तुझ को प्यारे

सुने फ़रिआद सब की
तुझे है याद सब की

बड़ा है कोई छोटा
नहीं मायूस लौटा

अमीरों का सहारा..
गरीबो का गुजारा...

तेरी रहमत का किस्सा..
बयान बावरा करे क्या

दो दिन की दुनिया
दुनिया है गुलशन
सब फूल कांटे
तू सब का माली

खुदा की शान तुझ में
दिखे भगवान् तुझ में

तुझे सब मानते हैं
तेरा घर जानते हैं

चले आते हैं दौड़े
जो खुशकिस्मत हैं थोड़े

यह हर राही की मंजिल
यह हर कश्ती का साहिल

जिसे सब ने निकाला
उसे तुने संभाला

तू बिछड़ो को मिलाये
बुझे दीपक जलाए

यह गम की राते
राते यह काली
इनको बनादे बाबा
ईद और दीवाली


शिर्डी वाले साईं बाबा...
आया है तेरे
दर पे सवाली ...




Wednesday, 6 November 2019

गली में आज चाँद - Gali Mein Aaj Chand Nikla Lyrics from Zakhm

दर्शको, साल १९९०-२००० के गीतो के श्रेणी मैं खूब प्यारे गीत आये है. पेश है उसी दौर के 'गली में आज चाँद निकला' गीत के बोल हिंदी मैं. यह गीत साल १९९८ मैं आयी फिल्म 'ज़ख्म' से है. इस गीत को लिखा है आनंद बक्षी साहब ने और इसको संगीत दिया है एम. एम. क्रीम ने. 'गली में आज चाँद निकला' गीत को अपनी सुंदर आवाज से गाया है अलका याग्निक ने और यह गाना पुजा भट और नागार्जुन पर फिल्माया गया है.

इस जरुरी जानकारी के साथ प्रस्तुत है, 'गली में आज चाँद निकला' गीत के बोल हिंदी मैं. धन्यवाद!


फिल्म / एल्बम : ज़ख्म (1998)
संगीत दिया है: एम. एम. क्रीम
गीत के बोल: आनंद बक्षी
गायक: अलका याग्निक

तुम आये तो आया मुझे याद
गली में आज चाँद निकला

जाने कितने दिनों के बाद
गली में आज चाँद निकला (2)

गली में आज चाँद निकला (2)

तुम आये तो आया मुझे याद
गली में आज चाँद निकला

जाने कितने दिनों के बाद
गली में आज चाँद निकला (2)

तुम आये तो आया मुझे याद
गली में आज चाँद निकला

ये नैना बिन काजल तरसे
बारह महीने बादल बरसे
सुनी रब ने मेरी फ़रियाद

गली में आज चाँद निकला (3)

तुम आये तो आया मुझे याद
गली में आज चाँद निकला

आज की रात
जो मैं सो जाती
खुलती आँख
सुबह हो जाती
मैं तो हो जाती
बस बरबाद

गली में आज चाँद निकला (3)

तुम आये तो आया मुझे याद
गली में आज चाँद निकला

मैंने तुमको आते देखा
अपनी जान को जाते देखा

जाने फिर क्या हुआ नहीं याद (2)

गली में आज चाँद निकला (3)

तुम आये तो आया मुझे याद
गली में आज चाँद निकला..




Thursday, 31 October 2019

चिट्ठी आई है - Chitthi Aayi Hai Lyrics from Naam

पाठको, पेश है देशभक्ती गीतो की श्रेणी मैं 'चिट्ठी आई है' गीत के बोल हिंदी मैं. यह गीत १९८६ मैं आयी फिल्म 'नाम' से है. इस गीत के बोल लिखे है आनंद बक्षी साहब ने और इसे बडी खुबी से गाया है पंकज उधासजी ने. पंकजजी की आवाज इस गीत मैं जान डाल गयी है. 'चिट्ठी आई है' गीत को संगीत से सवारा है महान जोडी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जी ने.

इस विस्तृत जानकारी के साथ पेश है, 'चिट्ठी आई है' गीत के बोल हिंदी मैं. जय हिंद!



फिल्म / एल्बम :  नाम (1986)
संगीत दिया है:  लक्ष्मीकांत - प्यारेलाल
गीत के बोल: आनंद बक्षी
गायक: पंकज उधास

चिट्ठी आई है
आई है चिट्ठी आई है... (2)

चिट्ठी आई है .. वतन से चिट्ठी आयी है...

बड़े दिनों के बाद
हम बेवतनों को याद (2)

वतन की मिट्टी आई है
चिट्ठी आई है ...

ऊपर मेरा नाम लिखा हैं
अंदर ये पैगाम लिखा हैं (2)

ओ परदेस को जाने वाले
लौट के फिर ना आने वाले...
सात समुंदर पार गया तू...
हमको ज़िंदा मार गया तू...
खून के रिश्ते तोड़ गया तू
आँख में आँसू छोड़ गया तू
कम खाते हैं
कम सोते हैं
बहुत ज़्यादा हम रोते हैं

चिट्ठी आई है
आई है चिट्ठी आई है...

सूनी हो गईं शहर की गलियाँ
कांटे बन गईं बाग की कलियाँ (2)

कहते हैं सावन के झूले
भूल गया तू
हम नहीं भूले...

तेरे बिन जब आई दीवाली
दीप नहीं दिल जले हैं खाली
तेरे बिन जब आई होली
पिचकारी से छूटी गोली
पीपल सूना
पनघट सूना

घर शमशान का बना नमूना (2)

फ़सल कटी आई बैसाखी
तेरा आना रह गया बाकी

चिट्ठी आई है
आई है चिट्ठी आई है...

पहले जब तू ख़त लिखता था
कागज़ में चेहरा दिखता था (2)

बंद हुआ ये मेल भी अब तो
खतम हुआ ये खेल भी अब तो

डोली में जब बैठी बहना
रस्ता देख रहे थे नैना (2)

मैं तो बाप हूँ मेरा क्या है
तेरी माँ का हाल बुरा है
तेरी बीवी करती है सेवा
सूरत से लगती हैं बेवा
तूने पैसा बहुत कमाया
इस पैसे ने देश छुड़ाया
पंछी पिंजरा तोड़ के आजा
देश पराया छोड़ के आजा
आजा उमर बहुत है छोटी
अपने घर में भी हैं रोटी...

चिट्ठी आई है
आई है चिट्ठी आई है...



Tuesday, 22 October 2019

आई लव माई इंडिया - I Love My India Lyrics from Pardes

प्यारे दर्शको/पाठको, देशभक्ती गीतो के श्रेणी मे पेश है और एक गीत. गीत के बोल है 'आई लव माई इंडिया' और यह गीत १९९७ मैं आयी फिल्म 'परदेस' से है. इस गीत के शब्द लिखे है आनंद बक्षीजी ने और इसे गाया है हरिहरन, कविता कृष्णमूर्ति, शंकर महादेवन और आदित्य नारायण ने. 'आई लव माई इंडिया' गाने को संगीत दिया है मशहूर जोडी नदीम-श्रवण ने और यह गीत अमरीश पुरी और महिमा चौधरी पर फिल्माया गया है.

पेश है इस विस्तृत जानकारी के साथ 'आई लव माई इंडिया' गीत के बोल हिंदी मे. जय हिंद!

फिल्म / एल्बम : परदेस (1997)
संगीत दिया है: नदीम-श्रवण
गीत के बोल: आनंद बक्षी
गायक: हरिहरन, कविता कृष्णमूर्ति, शंकर महादेवन, आदित्य नारायण

लंदन देखा
पैरिस देखा
और देखा जापान
माईकल देखा
एल्विस देखा
सब देखा मेरी जान...
सारे जग में कहीं नहीं है दूसरा हिंदुस्तान
दूसरा हिंदुस्तान...

ये दुनिया..
एक दुल्हन
दुल्हन के माथे की बिंदिया
ये मेरा इंडिया
आई लव माई इंडिया

जब छेड़ा मल्हार किसी ने
झूमके सावन आया
आग लगा दी पानी में जब
दीपक राग सुनाया
सात सुरों का संगम ये जीवन गीतों की माला
हम अपने भगवान को भी कहते हैं बांसुरी वाला
ये मेरा इंडिया...

पीहू-पीहू बोले पपीहा
कोयल कूहू-कूहू गाये
हँसते.. रोते.. हमने जीवन के सब गीत बनाए
ये सारी दुनिया अपने-अपने गीतों को गाये
गीत वो गाओ जिससे इस मिटटी की खुश्बू आये
मिटटी की खुश्बू आये...

आई लव माई इंडिया... (2)

वतन मेरा इंडिया
सजन मेरा इंडिया
करम मेरा इंडिया
धरम मेरा इंडिया



    Saturday, 19 October 2019

    लगी आज सावन की - Lagi Aj Sawan Ki Lyrics from Chandni

    बरसात का मौसम हो और 'लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है' गीत के बोल याद ना आये ऐसा मुमकिन ही नही. दोस्तो, इस बार ले के आये है १९८९ मे आयी फिल्म 'चांदनी' से 'लगी आज सावन की' गीत के बोल. यह गीत लिखा है आनंद बक्षीजी ने और बडे प्यार से गाया है सुरेश वाडकर, अनुपमा देशपांडे ने. 'लगी आज सावन की' गीत को संगीत से सजाया है हरीप्रसाद चौरसिया और शिव कुमार शर्माजी ने.

    यह गीत अभिनेत्री श्री देवी पर चित्रित हुआ था और उनके साथ विनोद खन्ना दिखे. इस जानकारी के साथ पेश है 'लगी आज सावन की' गीत के बोल हिंदी मैं.


    फिल्म / एल्बम : चांदनी (1989)
    संगीत दिया है: हरीप्रसाद चौरसिया, शिव कुमार शर्मा
    गीत के बोल: आनंद बक्षी
    गायक: सुरेश वाडकर, अनुपमा देशपांडे

    लगी आज सावन की
    फिर वो झड़ी है
    लगी आज सावन की
    फिर वो झड़ी है

    वही आग सीने में
    फिर जल पड़ी है
    लगी आज सावन की
    फिर वो झड़ी है

    कुछ ऐसे ही दिन थे
    वो जब हम मिले थे
    चमन में नहीं
    फूल दिल में खिले थे

    वही तो है मौसम
    मगर रुत नहीं वो
    मेरे साथ बरसात भी
    रो पड़ी है..

    लगी आज सावन की
    फिर वो झड़ी है (2)

    कोई काश दिल पे
    ज़रा हाथ रख दे
    मेरे दिल के टुकड़ों को
    एक साथ रख दे

    मगर ये है ख़्वाबों
    खयालों की बातें
    कभी टूट कर चीज़
    कोई जुडी है..

    लगी आज सावन की
    फिर वो झड़ी है.. (2)

    वही आग सीने में
    फिर जल पड़ी है
    लगी आज सावन की
    फिर वो झड़ी है..


      Friday, 18 October 2019

      दो लफ़्ज़ों की है - Do Lafzon Ki Hai Lyrics from The Great Gambler

      प्यारे पाठको, इस बार ले के आये है आपके लिये १९७९ मैं आयी फिल्म 'द ग्रेट गैम्बलर' से 'दो लफ़्ज़ों की है दिल की कहानी' गीत के बोल हिंदी मैं. इस गीत को गाया है आशा भोंसले, शरद कुमार और अमिताभ बच्चनजी ने. गीत के बोल लिखे है आनंद बक्षी ने और संगीत दिया है आर.डी.बर्मन दादा ने. यह गीत अमिताभ बच्चन और झिनत अमान पर चित्रित हुआ है. अमिताभजी की आवाज का जादू इस गीत मै दिखा है.

      प्रस्तुत है आपके सामने 'दो लफ़्ज़ों की है दिल की कहानी' गीत के बोल हिंदी मैं. आनंद ले!


      फिल्म / एल्बम : द ग्रेट गैम्बलर (1979)
      संगीत दिया है: आर.डी.बर्मन
      गीत के बोल: आनंद बक्षी
      गायक: आशा भोंसले, शरद कुमार, अमिताभ बच्चन

      Amore Mio
      Dove Stai Tu
      Sto Cercando
      Sei Solo Mio

      दो लफ़्ज़ों की है
      दिल की कहानी
      या है मोहब्बत
      या है जवानी (2)

      Amore Mio
      Instempo Vola
      Prendello
      Prendello
      Amore mio

      दिल की बातों का
      मतलब न पूछो
      कुछ और हमसे
      बस अब न पूछो (2)

      जिसके लिये है
      दुनिया दीवानी
      या है मोहब्बत
      या है जवानी..

      ये कश्ती वाला
      क्या गा रहा था
      कोई इसे भी
      याद आ रहा था.. (2)

      किस्से पुराने
      यादें पुरानी
      या है मोहब्बत
      या है जवानी..

      इस ज़िंदगी के
      दिन कितने कम है
      कितनी है ख़ुशियाँ
      और कितने ग़म हैं (2)

      लग जा गले से
      रुत है सुहानी
      या है मोहब्बत
      या है जवानी...

      दो लफ़्ज़ों की है
      दिल की कहानी
      या है मोहब्बत
      या है जवानी...




      Monday, 14 October 2019

      छुप गये सारे नज़ारे - Chhup Gaye Sare Nazare Lyrics from Do Raaste

      हमारे पाठको के लिये प्रस्तुत है, १९६९ मे आयी फिल्म 'दो रास्ते' से 'छुप गये सारे नज़ारे ओ ये क्या बात हो गयी' गीत के बोल. यह गाना राजेश खन्ना और मुमताज पर चित्रित हुआ है. 'छुप गये सारे नज़ारे' गीत को लिखा है आनंद बक्षीजी ने और इसे गाया है मो.रफ़ी के साथ लता मंगेशकर दीदी ने. इस गीत को संगीतबद्ध किया है मशहूर जोडी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने.

      इस विस्तृत जानकारी के साथ पेश है, 'छुप गये सारे नज़ारे' गीत के बोल हिंदी मैं. आनंद ले!

      फिल्म / एल्बम : दो रास्ते (1969)
      संगीत दिया है: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
      गीत के बोल: आनंद बक्षी
      गायक: मो.रफ़ी, लता मंगेशकर

      छुप गये सारे नज़ारे  ओये क्या बात हो गयी
      तूने काजल लगाया दिन में रात हो गई
      मिल गये नैना से नैना ओये क्या बात हो गयी
      दिल ने दिल को पुकारा मुलाक़ात हो गयी

      कल नहीं आना मुझे ना बुलाना
      कि मारेगा ताना ज़माना
      तेरे होठों पे रात ये बहाना था
      गोरी तुझको तो आज नहीं आना था
      तू चली आई दुहाई, ओये क्या बात हो गयी
      मैंने छोड़ा ज़माना, तेरे साथ हो गयी
      तूने काजल लगाया...

      अम्बवा की डाली पे गाए मतवाली
      कोयलिया काली निराली
      सावन आने का कुछ मतलब होगा
      बादल छाने का कोई सबब होगा
      रिमझिम छाए घटाएँ ओये क्या बात हो गयी
      तेरी चुनरी लहराई  बरसात हो गयी
      दिल ने दिल को...

      छोड़ ना बैयाँ, पडूँ तेरे पईयां
      तारों की छैय्याँ में सईयाँ
      इक वो दिन था मिलाती ना थी तू अँखियाँ
      इक ये दिन तू जागे सारी-सारी रतियाँ
      बन गयी गोरी चकोरी ओये क्या बात हो गयी
      जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गयी
      छुप गये सारे नज़ारे...


        Monday, 30 September 2019

        तू कितनी अच्छी है - Tu Kitni Achhi Hai Lyrics from Raja Aur Rank

        पाठको, इस बार आपके लिये लाये  है, १९६८ मै बनी फिल्म 'राजा और रंक' से 'तू कितनी अच्छी है' गीत के बोल. 'तू कितनी अच्छी है' गीत के बोल लिखे है आनंद बक्षी साहब ने और इसे गाया है लता मंगेशकर ने. इस गीत को संगीत से सजाया है मशहूर जोडी लक्ष्मीकांत-प्यारेलालजी ने. अपने माँ के प्रति करुणा एवं प्यार प्रस्तुत करता गीत है यह.

        इस साधारन जानकारी के साथ पेश है, 'तू कितनी अच्छी है' गीत के बोल संपूर्ण हिंदी मैं. आनंद ले!


        फिल्म / एल्बम : राजा और रंक (1968)
        संगीत दिया है: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
        गीत के बोल: आनंद बक्षी
        गायक: लता मंगेशकर

        तू कितनी अच्छी है
        तू कितनी भोली है
        प्यारी-प्यारी है
        ओ माँ, ओ माँ
        ये जो दुनिया है
        ये बन है काँटों का
        तू फुलवारी है
        ओ माँ, ओ माँ
        तू कितनी अच्छी है...

        दूखन लागी है माँ तेरी अँखियाँ
        मेरे लिए जागी है तू सारी-सारी रतियाँ
        मेरी निंदिया पे, अपनी निंदिया भी, तूने वारी है
        ओ माँ, ओ माँ
        तू कितनी अच्छी है...

        अपना नहीं तुझे सुख-दुख कोई
        मैं मुस्काया, तू मुस्काई, मैं रोया, तू रोई
        मेरे हँसने पे, मेरे रोने पे
        तू बलिहारी है
        ओ माँ, ओ माँ
        तू कितनी अच्छी है...

        माँ बच्चों की जां होती है
        वो होते हैं क़िस्मत वाले जिनके माँ होती है
        कितनी सुन्दर है, कितनी शीतल है
        न्यारी-न्यारी है
        ओ माँ, ओ माँ
        तू कितनी अच्छी है...


        Saturday, 28 September 2019

        बार बार दिन ये आये - Bar Bar Din Ye Aaye Lyrics from Farz

        प्यारे पाठको, किसी भी दोस्त, रिश्तेदार का जन्मदिन हो और यह गीत याद ना आये ऐसा मुमकिन ही नही. आप इसे जन्मदिन गीत भी बोल सकते है. पेश कर रहे है आपके सामने, 'बार बार दिन ये आये' गीत के बोल. यह गीत १९६७ मैं आयी फिल्म 'फ़र्ज़' से है. गीत के बोल लिखे है आनंद बक्षीजी ने और इसको संगीत दिया है, मशहूर संगीतकार जोडी लक्ष्मीकांत-प्यारेलालजी ने. 'बार बार दिन ये आये' गीत को अजरामर किया है मो.रफ़ीजी की आवाज ने.

        पेश है आपके सामने 'बार बार दिन ये आये' गीत के बोल हिंदी मै. आनंद ले!





        फिल्म / एल्बम : फ़र्ज़ (1967)
        संगीत दिया है: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
        गीत के बोल: आनंद बक्षी
        गायक:  मो.रफ़ी

        बार बार दिन ये आये, बार बार दिल ये गाये
        तू जिए हज़ारों साल, ये मेरी है आरज़ू

        हॅपी बर्थडे टू यु (2)

        हॅपी बर्थडे टू सुनीता
        हॅपी बर्थडे टू यु

        बेक़रार हो के दामन, थाम लूँ मैं किसका
        क्या मिसाल दूँ मैं तेरी, नाम लूँ मैं किसका
        नहीं, नहीं, ऐसा हसीं, कोई नहीं है
        जिसपे ये नज़र रुक जाये, बेमिसाल जो कहलाये
        तू जिये हज़ारों साल...

        औरों की तरह कुछ मैं भी, तोहफ़ा आज लाता
        मैं तेरी हसीं महफ़िल में, फूल ले के आता
        जी ने कहा, उसे क्या है, फूलों की ज़रूरत
        जो बहार खुद कहलाये, हर कली का दिल धड़काये
        तू जिये हज़ारों साल...

        फूलों ने चमन से तुझको, है सलाम भेजा
        तारों ने गगन से तुझको, ये पयाम भेजा
        दुआ है ये, खुदा करे, ऐ शोख तुझको
        चाँद की उमर लग जाए, आये तो क़यामत आये
        तू जिए हज़ारों साल...





          Wednesday, 25 September 2019

          चंदा है तू मेरा सूरज है तू - Chanda Hai Tu Mera Suraj Hai Tu Lyrics from Aradhana

          प्यारे पाठको/दर्शको, आपके लिये प्रस्तुत कर रहे है लोरी गीत के बोल. लोरी का नाम है 'चंदा है तू मेरा सूरज है तू'. यह 'चंदा है तू मेरा सूरज है तू' गीत है १९६९ मै आयी फिल्म 'आराधना' से. इस गीत के बोल लिखे है आनंद बक्षीजी ने और इस लोरी को संगीतबद्ध किया है एस.डी.बर्मन ने. इस गीत को बडे प्यारे अंदाज मै गाया है लता मंगेशकर दीदी ने. उनकी आवाज इस गीत को अजरामर कर गयी है.

          इस जानकारी के बाद पेश है आपके सामने 'चंदा है तू मेरा सूरज है तू' गीत के बोल हिंदी मै. उम्मीद है आप पसंद करेंगे.


          फिल्म / एल्बम : आराधना (1969)
          संगीत दिया है: एस.डी.बर्मन
          गीत के बोल: आनंद बक्षी
          गायक: लता मंगेशकर

          चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
          ओ मेरी आँखों का तारा है तू
          जीती हूँ मैं बस तुझे देखकर
          इस टूटे दिल का सहारा है तू

          तू खेले खेल कई, मेरा खिलोना है तू
          जिससे बँधी हर आशा मेरी
          मेरा वो सपना सलोना है तू
          नन्हां सा है, कितना सुंदर है तू
          छोटा सा है, कितना प्यारा है तू
          चंदा है तू, मेरा सूरज है तू...

          मुन्ने तू खुश है बड़ा, तेरे गुड्डे की शादी है आज
          मैं वारी रे, मैं बलिहारी रे
          घूँघट में गुड़िया को आती है लाज
          यूँ ही कभी होगी शादी तेरी
          दूल्हा बनेगा कुंवारा है तू
          चंदा है तू, मेरा सूरज है तू...

          पुरवई वन में उड़े, पंछी चमन में उड़े
          राम करे कभी हो के बड़ा
          तू बन के बादल गगन में उड़े
          जो भी तुझे देखे वो ये कहे
          किस माँ का ऐसा दुलारा है तू
          चंदा है तू, मेरा सूरज है तू...



          Tuesday, 24 September 2019

          लल्ला लल्ला लोरी - Lalla Lalla Lori Lyrics from Mukti

          प्यारे पाठको, आज हम हर परिवार के अंताक्षरी खेल का अविभाज्य भाग होने वाला गीत पेश कर रहे है. गीत के बोल है  'लल्ला लल्ला लोरी'. यह गीत हर अंताक्षरी मै जरूर याद किया जाता है. चलीये देखते इस गीत के बारे मै, 'लल्ला लल्ला लोरी' गीत १९७७ मै आयी फिल्म 'मुक्ति' से है. इस गीत के बोल लिखे है आनंद बक्षीजी ने और इसे गाया है मुकेश और लता मंगेशकर ने. इस गीत को संगीत दिया है आर.डी.बर्मन ने.

          पाठको, इस 'लल्ला लल्ला लोरी' बालगीत के बोल हिंदी मै प्रस्तुत कर रहे है. आशा है आपको पसंद आयेंगे. धन्यवाद!


          फिल्म / एल्बम : मुक्ति (1977)
          संगीत दिया है: आर.डी.बर्मन
          गीत के बोल: आनंद बक्षी
          गायक: मुकेश, लता मंगेशकर

          लल्ला लल्ला लोरी, दूध की कटोरी
          दूध में बताशा, मुन्नी करे तमाशा

          छोटी-छोटी प्यारी-प्यारी सुन्दर परियों जैसी है
          किसी की नज़र ना लगे, मेरी मुन्नी ऐसी है
          शहद से भी मीठी, दूध से भी गोरी
          चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
          लल्ला लल्ला लोरी...

          कारी रैना के माथे पे, चमके चाँद सी बिंदिया
          मुन्नी के छोटे-छोटे नैनों में खेले निंदिया
          सपनों का पलना, आशाओं की डोरी
          चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
          लल्ला लल्ला लोरी...

          लल्ला लल्ला लोरी, दूध की कटोरी
          दूध में बताशा, जीवन खेल तमाशा

          आधी मुरझा जाती है, थोड़ी सी कलियाँ खिलती हैं
          सारी की सारी खुशियाँ, जीवन में किसको मिलती हैं
          या टूटे पलना, या टूटे डोरी
          चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
          लल्ला लल्ला लोरी...

          लिखने को लिखवाती मैं, आगे क्या है गाना
          लेकिन मैं क्या करती, तेरे पापा को था जाना
          मुझसे भी छिपकर, तुझसे भी चोरी
          चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
          लल्ला लल्ला लोरी...



          Thursday, 13 September 2012

          इश्क बिना - Ishq Bina Lyrics from Taal

          इस बार आपके लिये लेके आये है, १९९९ मै प्रदर्शित हुई फिल्म 'ताल' से 'इश्क बिना क्या जीना यारा' गीत के बोल हिंदी मै. इस गीत के लफ्ज् लिखे है आनंद बक्षीजी ने और इस गीत को गाया है अनुराधा श्रीराम, सुजाता, सोनू निगम और ए.आर.रहमान ने. 'इश्क बिना क्या जीना यारा' गीत को संगीत दिया है ए.आर.रहमानजी ने, जो कि १९९९ साल का बहुत लोकप्रिय गीत रहा. 


          इतनी साधारन जानकारी के बाद, पेश है आपके सामने 'इश्क बिना क्या जीना यारा' गाने के बोल पूर्ण हिंदी मैं. धन्यवाद! 



          फिल्म / एल्बम : ताल (1999)
          संगीत दिया है: ए.आर.रहमान
          गीत के बोल: आनंद बक्षी
          गायक: अनुराधा श्रीराम, सुजाता, सोनू निगम, ए.आर.रहमान

          इश्क बिना क्या मरना यारा
          इश्क बिना क्या जीना
          गुड़ से मीठा इश्क-इश्क
          इमली से खट्टा इश्क
          वादा ये पक्का इश्क-इश्क
          धागा ये कच्चा इश्क

          नीचे इश्क है, ऊपर रब है
          इन दोनों के बीच में सब है
          एक नहीं सौ बातें कर लो
          सौ बातों का एक मतलब है
          रब सब से सोना इश्क-इश्क
          रब से भी सोना इश्क

          इश्क बिना क्या जीना यारों
          इश्क बिना क्या मरना यारों
          गुड़ से मीठा इश्क-इश्क
          इमली से खट्टा इश्क इश्क
          हीरा ना पन्ना इश्क-इश्कबस एक तमन्ना इश्क-इश्क


          इश्क है क्या, ये किसको पता
          ये इश्क है क्या, सबको पता
          ये प्रेम नगर, अनजान डगर
          साजन का घर का किसको खबर
          छोटी सी उमर, ये लम्बा सफ़र
          ये इश्क है क्या, ये किसको पता
          ये दर्द है या दर्दों की दवा
          ये कोई सनम या आप खुदा

          इश्क बिना क्या मरना यारा...

          तुमने इश्क का नाम सुना है
          हमने इश्क किया है
          फूलों का गुलशन इश्क-इश्क
          काँटों का दामन इश्क

          इश्क बिना क्या जीना यारों..


          Tuesday, 7 February 2012

          शाका लका बेबी - Shaka Laka Baby Lyrics from Nayak: The Real Hero

          प्यारे भाईयों और बेहनो, पेश है आपके सामने शाका लका बेबी, शाका लका बेबी गीत के बोल. यह गीत है २००१ मै आयी फिल्म नायक : द रिअल हिरो से है. इस गीत को संगीत दिया है ए. आर. रहमान ने और यह गीत लिखा है आनंद बक्षी ने. शाका लका बेबी, शाका लका बेबी गीत गाया है वसुंधरा दास, शिराज उप्पा और प्रविण ने. इस फिल्म के संगीत कॉपीराइट्स अधिकार टी-सीरीज कंपनी को दिये गये है.

          हमे उम्मीद है की दर्शक इस शाका लका बेबी, शाका लका बेबी गीत के हिंदी लिरिक्स का आनंद लेंगे. धन्यवाद!





          फिल्म / एल्बम : नायक (2001) 
          संगीत दिया है: ए आर रेहमान 
          गीत के बोल: आनंद बक्षी
          गायक: वसुंधरा दास, शिराज उप्पा, प्रविण

          शाका लका  बेबी , शाका लका  बेबी
          शाका लका  बेबी, शाका लका  बेबी

          शाका लका  बेबी, शाका लका  बेबी
          मूड  के  तो  देखो  यार 

          शाका लका  बेबी, शाका लका  बेबी
          हम  से  कर  लो  प्यार

          नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो 
          नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो 
          नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो 
          नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो 

          शाका लका  बेबी, शाका लका  बेबी
          मूड  के  तो  देखो  यार 
          शाका लका  बेबी, शाका लका  बेबी
          हम  से  कर  लो  प्यार 

          नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो 
          नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो 
          नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो 
          नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो 

          प्यार  का  जवाब  दे  दे 

          मुझे  येह  गुलाब  दे  दे 

          शैयो  शैयो  शैयो  शैयो 

          नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो 
          नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो 
          तितो  तितो  तितो  तितो  डर्र  न  तू 

          ना   ना   ना   ना   ना  ना   ना  ना  कर  न  तू 

          जो  भी  केहना  ही  तुझे  कोरे  कागज  पे  लिख  दे 

          नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो 
          नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो 

          शाका लका  बेबी, शाका लका  बेबी
          मूड  के  तो  देखो  यार 
          शाका लका  बेबी, शाका लका  बेबी
          हम  से  कर  लो  प्यार

          जल्दी  जल्दी  गरम  गरम  रेत  पे , थंडी  थंडी  आहेन  भरेंगे  हम , हो  ओ  हो 

          खुला  हुक  लूक  छुप  छुप  चोरी चोरी  प्यार  करेंगे  हम 

          नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो 
          नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो 

          मुझे  मेरे  घर  से  भाग  के  ले  jaa  ओ  ओ  ओ  ओ  हो  हो 

          मुझे  कंधे  पे  उठ  के  ले  जा  शै  ऐ  ऐ  ऐ  ऐ येई 

          friday को  टेम्पल  में  ले  जाओ 

          satarday को  दिस्कोठेकुए  ले  जाओ 

          सन्डे  को  titanic ले  जाओ 

          हे  ले  जाओ 

          न   न   न   न  न   न   न   न  न 

          शाका लका  बेबी, शाका लका  बेबी
          मूड  के  तो  देखो  यार 
          है  तरम्बा 
          शाका लका  बेबी, शाका लका  बेबी
          हम  से  कर  लो  प्यार

          नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो 
          नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो  नो 

          मैन  तेरे  लिए , तु  मेरे  लिए , हैन  एक  दुजे  के  लिए 

          हम  दोनो  एक  दुजे , एक दुजे  एक  दुजे  के लिए , एक  दुजे  एक   दुजे , एक  दुजे  के  लिए 

          न  न  न न  न  न  न न

          हे   हे    हे  क्या  हो  गया  रे  तुम  लोगों  को 

          काहे  आँख  चुरता  यार , दिल  तेरा बुद्धा  हो  गया 

          तु  है  आदमी  या  कोई  मशिन  यार , शैयों  हो  रे 

          हर  पूर्जा  ढिला  हो  गया , तु  मूंछ  वाला  पौधा  है  क्या  हा  हा 

          क्यों  यहाँ  पैदा  हुआ , शैयों  हो  रे 

          देख  न हाँस  कर , प्यार  में  फाँस  कर , हम  ने  दाधि  बधाई  तौबा  तौबा 

          फेल  हुए  हम ,पास  हुई  तुम , मार्  हम  ने  खाई   तौबा  तौबा 

          लव  किया तो , दिल  दिया  तो ,  लाईफ   हो  जाएगी  बेकार  बेकार 

          लाईफ  में  जीते  तो , लिफे  में  जीते  तो , लड़कियाँ  मिलेंगी  हजार , बाय   बाय  बेबी 

          शाका लका  बेबी, शाका लका  बेबी
          मूड  के  तो  देखो  यार 
          शाका लका  बेबी, शाका लका  बेबी
          हम  से  कर  लो  प्यार

          शाका लका  बेबी, शाका लका  बेबी
          हम  से  कर  लो  प्यार

          I don't want, I don't want, I don't want to love
          I don't want, I don't want, I don't want to loose
          I don't want, I don't want, I don't want to love
          I don't want, I don't want, I don't want to loose

          अरे  जा  जा  अड़ोस  अमिगो