Contact myblogs19@gmail.com for any Business/Affiliate Enquiries
Showing posts with label Harindranath Chattopadhyay. Show all posts
Showing posts with label Harindranath Chattopadhyay. Show all posts

Monday, 23 September 2019

रेल गाड़ी - Rail Gaadi Lyrics from Aashirwad

प्यारे दर्शको/पाठको, पेश है आपके लिये बालगीत 'रेल गाड़ी रेल गाड़ी' के बोल. यह गीत १९६८ मै आयी फिल्म 'आशिर्वाद' से है. इस गीत के बोल लिखे है हरीन्द्रनाथ चटोपाध्यायजी ने और इसे गाया है अशोक कुमारजी ने. 'आशिर्वाद' फिल्म को संगीत दिया था वसंत देसाईजी ने. 'रेल गाड़ी रेल गाड़ी' गीत चित्रित हुआ था खुद अशोक कुमारजी पर. यह गीत बच्चो के लिये था तो आज भी अजरामर लगता है. इस गीत के पिछले कुछ दिनो मै काफ़ी रीमिक्स बने और नये जमाने की पिढी ने इसे पसंद भी किया. यही बात यह गीत अजरामर है बताती है.

इस जानकारी के बाद पेश है आपके लिये, 'रेल गाड़ी रेल गाड़ी' के बोल संपूर्ण हिंदी मैं. आशा है आपको पसंद आयेंगे. धन्यवाद!



फिल्म / एल्बम : आशिर्वाद (1968)
संगीत दिया है: वसंत देसाई
गीत के बोल: हरीन्द्रनाथ चटोपाध्याय
गायक: अशोक कुमार

आओ बच्चों खेल दिखाएँ, छुक-छुक करती रेल चलाएँ
सिटी लेकर सीट पे बैठो, एक-दूजे की पीठ पे बैठो
आगे-पीछे, पीछे-आगे, लाइन से लेकिन कोई न भागे
सारी-सीधी लाइन में चलना, आँखें दोनों मीचे रखना
बंद आँखों से देखा जाए, आँख खुले तो कुछ न पाएँ
आओ बच्चों रेल चलाएँ

सुनो रे बच्चों टिकट कटाओ
तुम लोग नहीं आओगे तो रेल गाड़ी छूट जाएगी
यठ्ठणणणणण, यठ्ठणणणणण
भफ भफ भफ भफ...

आओ सब लाइन में खड़े हो जाओ
मुन्नी, तुम हो इंजन, डब्बू, तुम हो कोयले का डिब्बा
चुन्नू, मुन्नू, लीला, शीला, मोहन, सोहन, जादव, माधव
सब पैसेंजर, सब पैसेंजर
यठ्ठणणणणण, यठ्ठणणणणण
रेडी? एक दो...

रेल गाड़ी, रेल गाड़ी
छुक छुक छुक छुक...
बीच वाले स्टेशन बोले
रूक रूक रूक रूक...
तड़क-भड़क, लोहे की सड़क
धड़क-धड़क, लोहे की सड़क
यहाँ से वहाँ, वहाँ से यहाँ (2)

छुक छुक छुक छुक छुक

फुलाए छाती, पार कर जाती
बालू रेत, आलू के खेत
बाजरा धान, बुड्ढा किसान
हरा मैदान, मंदिर, मकान, चाय की दुकान
पुल-पगडण्डी, किले पे झंडी
पानी के कुंड, पंछी के झुण्ड
झोंपड़ी, झाड़ी, खेती-बाड़ी
बादल, धुआँ, मोट-कुआँ
कुएँ के पीछे, बाग़-बगीचे
धोबी का घाट, मंगल की हाट
गाँव में मेला, भीड़ झमेला
टूटी दीवार, टट्टू सवार
रेल गाड़ी, रेल गाड़ी...

धरमपुर-ब्रह्मपुर, ब्रह्मपुर-धरमपुर
मंगलौर-बैंगलोर, बैंगलोर-मंगलौर
मांडवा-खांडवा, खांडवा-मांडवा
रायपुर-जयपुर, जयपुर-रायपुर
तालेगाँव-मालेगाँव, मालेगाँव- तालेगाँव
नेल्लूर-वेल्लूर, वेल्लूर-नेल्लूर
शोलापुर-कोल्हापुर, कोल्हापुर-शोलापुर
कुक्कल-डिंडिगल, डिंडिगल-कुक्कल
मछलीपट्नम-भीमनीपटनम, भीमनीपटनम-मछलीपट्नम
ओंगोल-नारगोल, नारगोल-ओंगोल
कोरेगाँव-गोरेगाँव, गोरेगाँव-कोरेगाँव
अहमदाबाद-महमदाबाद, महमदाबाद-अहमदाबाद
शोतपुर-जोधपुर, जोधपुर-शोतपुर
छुक छुक छुक छुक छुक...
बीच वाले स्टेशन बोले...