Contact myblogs19@gmail.com for any Business/Affiliate Enquiries
Showing posts with label Kids Songs. Show all posts
Showing posts with label Kids Songs. Show all posts

Wednesday, 2 October 2019

लकड़ी की काठी - Lakdi Ki Kati Kati Pe Ghoda Lyrics from Masoom

जब आप सोचो 'बालगीत' और 'लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा' गीत दिमाग मैं ना आये ऐसा हो ही नही सकता. लगभग सभी तो यह गीत बचपन से सुनते आये है. 'लकड़ी की काठी' मशहूर गीत १९८३ मैं आयी फिल्म 'मासूम' से है. गीत के बोल लिखे  है गुलज़ार साहब ने और  इसको संगीतबद्द किया है आर.डी.बर्मन ने. यह गीत बडे प्यार और मासुमियत से गाया है, गौरी बापट, गुरप्रीत कौर और वनिता मिश्रा ने.

यह गीत छोटे उर्मिला मातोंडकर और जुगल हंसराज पर फिल्माया गया था और दोनो बडे प्यारे लग रहे थे.  इस जानकारी के साथ पेश है,  'लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा' गीत के बोल हिंदी मै.


फिल्म / एल्बम : मासूम (1983)
संगीत दिया है:  आर.डी.बर्मन
गीत के बोल: गुलज़ार
गायक:  गौरी बापट, गुरप्रीत कौर, वनिता मिश्रा

लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा
घोडे की दुम पे जो मारा हथौड़ा
दौड़ा दौड़ा दौड़ा घोड़ा दुम उठा के दौड़ा

घोड़ा पहुंचा चौक में
चौक में था नाई
घोड़े जी की नाई ने हजामत जो बनाई
टग-बग- (4)

घोड़ा था घमंडी
पहुंचा सब्जी मंडी
सब्जी मंडी बरफ पड़ी थी
बरफ में लग गई ठंडी
टग-बग- (4)

घोड़ा अपना तगड़ा है
देखो कितनी चर्बी है
चलता है महरौली में
पर घोड़ा अपना अरबी है
टग-बग- (4)



    Tuesday, 1 October 2019

    नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी - Nanhe Munne Bachche Teri Mutthi Lyrics from Boot Polish

    देश भक्ती गीत के श्रेणी मैं, पेश है आपके लिए नया गीत. गीत के बोल है, 'नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है'. यह गीत १९५४ मै आयी फिल्म 'बूट पॉलिश' से है. इस गीत को लिखा है शैलेन्द्र ने और गाया है आशा भोंसले और मो.रफ़ी साहब ने. 'नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है' गीत को संगीत दिया है शंकर-जयकिशनजी ने.

    देश का भविष्य बच्चे होते है और आप बच्चो के हांतो मै ताकत है, यही इस गीत ने प्रस्तुत किया है. इस जानकारी के साथ पेश है, 'नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है' गीत के बोल हिंदी मैं. धन्यवाद!


    फिल्म / एल्बम : बूट पॉलिश (1954)
    संगीत दिया है:  शंकर जयकिशन
    गीत के बोल: शैलेन्द्र
    गायक:  आशा भोंसले, मो.रफ़ी

    नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है
    मुट्ठी में है तकदीर हमारी
    हमने किस्मत को बस में किया है

    भोली-भाली मतवाली आँखों में क्या है
    आँखों में झूमे उम्मीदों की दिवाली
    आने वाली दुनिया का सपना सजा है
    नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी...

    भीख में जो मोती मिले लोगे या न लोगे
    ज़िन्दगी के आँसुओं का बोलो क्या करोगे
    भीख में जो मोती मिले तो भी हम न लेंगे
    ज़िन्दगी के आँसुओं की माला पहनेंगे
    मुश्किलों से लड़ते-फिरते जीने में मज़ा है
    नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी...

    हमसे न छुपाओ बच्चों हमें तो बताओ
    आने वाली दुनिया कैसी होगी समझाओ
    आने वाली दुनिया में सबके सर पे ताज होगा
    न भूखों की भीड़ होगी, न दुखों का राज होगा
    बदलेगा ज़माना ये सितारों पे लिखा है
    नन्हें मुन्ने बच्चे तेरी...




    Sunday, 29 September 2019

    है ना बोलो बोलो - Hai Na Bolo Bolo Lyrics from Andaaz

    दर्शको, इस बार आपके सामने लेके आये है, १९७१ मै आयी फिल्म अंदाज़ से 'है ना बोलो बोलो' गीत के बोल. इस गीत को गाया है सुमन कल्यानपुर, मो.रफ़ी, सुषमा श्रेष्ठ और प्रतिभा ने. हाला की, हम इसे बाल गीत बोल रहे है मगर पाठक अपने दिल से सोच कर उसे योग्य श्रेणी मै गिन सकते है. 'है ना बोलो बोलो' गीत के शब्द लिखे है हसरत जयपुरी साहब ने और इसको संगीत दिया है शंकर जयकिशन ने.

    यह गीत हेमा मालिनी और शम्मी कपूर साहब पर फिल्माया गया है. पेश है आपके लिये, 'है ना बोलो बोलो' गीत के बोल हिंदी मै. धन्यवाद!


    फिल्म / एल्बम : अंदाज़ (1971)
    संगीत दिया है: शंकर जयकिशन
    गीत के बोल: हसरत जयपुरी
    गायक: सुमन कल्यानपुर, मो.रफ़ी, सुषमा श्रेष्ठ. प्रतिभा

    है ना बोलो बोलो
    पापा को मम्मी से
    मम्मी को पापा से
    प्यार है, प्यार है

    पापा मम्मी मिलते हैं
    चुपके-चुपके हँसते हैं
    जाने क्या-क्या कहते हैं
    बातें करते रहते हैं
    है ना बोलो बोलो...

    मम्मी तेरी अच्छी है
    कितनी भोली-भाली है
    पापा भी तो अच्छे हैं
    कितने प्यारे-प्यारे हैं
    है ना बोलो बोलो...
    मुन्नी बोलो बोलो
    दीपू बोलो बोलो...

    है ना बोलो बोलो
    पापा को दीपू से
    मम्मी को मुन्नी से
    प्यार है, प्यार है...


      Thursday, 26 September 2019

      चक्के में चक्का - Chakke Mein Chakka Lyrics from Brahmchari

      दर्शको/पाठको, इस बार आपके लिये लेके आये है 'चक्के में चक्का चक्के पे गाड़ी' गीत के बोल. यह गीत १९६८ मै आयी फिल्म 'ब्रह्मचारी' से है. गीत के बोल लिखे है शैलेन्द्रजी ने और इस गीत को संगीत दिया है शंकर-जयकिशनजी ने. यह गाना फिल्माया गया था शम्मी कपूर और कुछ बच्चो पर, जो एक गाडी मे गीत गाते जा रहे है. इस 'चक्के में चक्का चक्के पे गाड़ी' गीत को बडे ऊर्जा से गाया है मो.रफ़ीजी ने.

      कई लोग इसे बालगीत भी कहते है. पेश है इसी, 'चक्के में चक्का चक्के पे गाड़ी' गीत के बोल हिंदी मै. उम्मीद है आपको पसंद आयेंगे. धन्यवाद!

      फिल्म / एल्बम : ब्रह्मचारी (1968)
      संगीत दिया है: शंकर-जयकिशन
      गीत के बोल: शैलेन्द्र
      गायक: मो.रफ़ी

      चक्के में चक्का, चक्के पे गाड़ी
      गाड़ी में निकली, अपनी सवारी
      थोड़े अगाड़ी, थोड़े पिछाड़ी

      चुन्नू छबीले, मुन्नू हठीले
      मखमल की टोपी, छोटू रंगीले
      लल्लू बटाटा, लल्ली टमाटा
      कामा बनेंगे गट्टू गठीले
      पेट में इनकी लम्बी सी दाढ़ी
      चक्के में चक्का...

      उमर में कच्चे, ये छोटे बच्चे
      हैं भोले भाले, हैं सीधे सच्चे
      ठानेंगे जो भी कर के रहेंगे
      ये अपनी धुन के, हैं पूरे पक्के
      कोई ना समझे इनको अनाड़ी
      चक्के में चक्का...

      लम्बा सफ़र है, टेढ़ी डगर है
      मंज़िल है मुश्किल, गिरने का डर है
      पर ना रुकेंगे, चलते चलेंगे
      ये सारी दुनिया, अब अपना घर है
      हार न मानेंगे, ये खिलाड़ी
      चक्के में चक्का...


        तारे ज़मीं पर - Taare Zameen Par Lyrics Title Song

        पाठको, इस बार हम आपके लिये ले आये है २००७ मै आयी फिल्म 'तारे ज़मीं पर' के शीर्षक गीत के बोल. 'खो ना जाये ये तारे ज़मीं पर' गीत लिखा है प्रसून जोशी ने और इसे संगीतबद्द किया है शंकर-एहसान-लॉय ने. यह फिल्म विशेष बच्चो पर बनायी गयी थी और इसमे, उन को शालेय जीवन मे होनी वाली तकलीफे दिखाई गयी थी. यह गाना अमीर खान और कुछ बच्चो पर फिल्माया गया है. 'खो ना जाये ये तारे ज़मीं पर' गीत को गाया है शंकर महादेवन ने और इनके आवाज ने इस गीत को पुरा न्याय दिया है.

        इस विस्तृत जानकारी के बाद, पेश है संपूर्ण 'तारे ज़मीं पर' के शीर्षक गीत के बोल हिंदी मै. कृपया आनंद ले. धन्यवाद!


        फिल्म / एल्बम : तारे ज़मीन पर (2007)
        संगीत दिया है: शंकर एहसान लॉय
        गीत के बोल: प्रसून जोशी
        गायक: शंकर महादेवन, डोमिनिक सेरेजो, विविएने पोचा

        देखो इन्हें ये हैं ओस की बूँदें
        पत्तों की गोद में आसमां से कूदे
        अंगड़ाई लें फिर करवट बदल कर
        नाज़ुक से मोती हंस दे फिसल कर
        खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

        ये तो हैं सर्दी में धूप की किरणें
        उतरें जो आँगन को सुनहरा सा करने
        मन के अंधेरो को रोशन सा कर दें
        ठिठुरती हथेली की रंगत बदल दें
        खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

        जैसे आँखों की डिबिया में निंदिया
        और निंदिया में मीठा सा सपना
        और सपने में मिल जाए फरिश्ता सा कोई
        जैसे रंगों भरी पिचकारी
        जैसे तितलियाँ फूलों की क्यारी
        जैसे बिना मतलब का प्यारा रिश्ता हो कोई

        ये तो आशा की लहर हैं
        ये तो उम्मीद की सहर हैं
        खुशियों की नहर हैं
        खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

        देखो रातों के सीने पे ये तो
        झिलमिल किसी लौ से उगे हैं
        ये तो अंबियो की खुश्बू हैं
        बागों से बह चले
        जैसे काँच में चूड़ी के टुकड़े
        जैसे खिले खिले फूलों के मुखड़े
        जैसे बंसी कोई बजाए पेड़ों के तले

        ये तो झोंके हैं पवन के
        हैं ये घुंघरू जीवन के
        ये तो सुर हैं चमन के
        खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

        मुहल्ले की रौनक गलियाँ हैं जैसे
        खिलने की ज़िद पर कलियाँ हैं जैसे
        मुट्ठी में मौसम की जैसे हवायें
        ये हैं बुज़ुर्गों के दिल की दुआएं
        खो ना जाएँ ये तारे ज़मीं पर

        कभी बातें जैसे दादी नानी
        कभी चले जैसे मम मम पानी
        कभी बन जाएँ भोले सवालों की झड़ी
        सन्नाटे में हँसी के जैसे
        सूने होठों पे खुशी के जैसे
        ये तो नूर हैं बरसे गर
        तेरी किस्मत हो बड़ी

        जैसे झील में लहराए चंदा
        जैसे भीड़ में अपने का कंधा
        जैसे मनमौजी नदिया
        झाग उड़ाए कुछ कहे
        जैसे बैठे बैठे मीठी सी झपकी
        जैसे प्यार की धीमी सी थपकी
        जैसे कानों में सरगम
        हरदम बजती ही रहे
        जैसे बरखा उडाती है निंदिया...



        Wednesday, 25 September 2019

        चंदा है तू मेरा सूरज है तू - Chanda Hai Tu Mera Suraj Hai Tu Lyrics from Aradhana

        प्यारे पाठको/दर्शको, आपके लिये प्रस्तुत कर रहे है लोरी गीत के बोल. लोरी का नाम है 'चंदा है तू मेरा सूरज है तू'. यह 'चंदा है तू मेरा सूरज है तू' गीत है १९६९ मै आयी फिल्म 'आराधना' से. इस गीत के बोल लिखे है आनंद बक्षीजी ने और इस लोरी को संगीतबद्ध किया है एस.डी.बर्मन ने. इस गीत को बडे प्यारे अंदाज मै गाया है लता मंगेशकर दीदी ने. उनकी आवाज इस गीत को अजरामर कर गयी है.

        इस जानकारी के बाद पेश है आपके सामने 'चंदा है तू मेरा सूरज है तू' गीत के बोल हिंदी मै. उम्मीद है आप पसंद करेंगे.


        फिल्म / एल्बम : आराधना (1969)
        संगीत दिया है: एस.डी.बर्मन
        गीत के बोल: आनंद बक्षी
        गायक: लता मंगेशकर

        चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
        ओ मेरी आँखों का तारा है तू
        जीती हूँ मैं बस तुझे देखकर
        इस टूटे दिल का सहारा है तू

        तू खेले खेल कई, मेरा खिलोना है तू
        जिससे बँधी हर आशा मेरी
        मेरा वो सपना सलोना है तू
        नन्हां सा है, कितना सुंदर है तू
        छोटा सा है, कितना प्यारा है तू
        चंदा है तू, मेरा सूरज है तू...

        मुन्ने तू खुश है बड़ा, तेरे गुड्डे की शादी है आज
        मैं वारी रे, मैं बलिहारी रे
        घूँघट में गुड़िया को आती है लाज
        यूँ ही कभी होगी शादी तेरी
        दूल्हा बनेगा कुंवारा है तू
        चंदा है तू, मेरा सूरज है तू...

        पुरवई वन में उड़े, पंछी चमन में उड़े
        राम करे कभी हो के बड़ा
        तू बन के बादल गगन में उड़े
        जो भी तुझे देखे वो ये कहे
        किस माँ का ऐसा दुलारा है तू
        चंदा है तू, मेरा सूरज है तू...



        Tuesday, 24 September 2019

        लल्ला लल्ला लोरी - Lalla Lalla Lori Lyrics from Mukti

        प्यारे पाठको, आज हम हर परिवार के अंताक्षरी खेल का अविभाज्य भाग होने वाला गीत पेश कर रहे है. गीत के बोल है  'लल्ला लल्ला लोरी'. यह गीत हर अंताक्षरी मै जरूर याद किया जाता है. चलीये देखते इस गीत के बारे मै, 'लल्ला लल्ला लोरी' गीत १९७७ मै आयी फिल्म 'मुक्ति' से है. इस गीत के बोल लिखे है आनंद बक्षीजी ने और इसे गाया है मुकेश और लता मंगेशकर ने. इस गीत को संगीत दिया है आर.डी.बर्मन ने.

        पाठको, इस 'लल्ला लल्ला लोरी' बालगीत के बोल हिंदी मै प्रस्तुत कर रहे है. आशा है आपको पसंद आयेंगे. धन्यवाद!


        फिल्म / एल्बम : मुक्ति (1977)
        संगीत दिया है: आर.डी.बर्मन
        गीत के बोल: आनंद बक्षी
        गायक: मुकेश, लता मंगेशकर

        लल्ला लल्ला लोरी, दूध की कटोरी
        दूध में बताशा, मुन्नी करे तमाशा

        छोटी-छोटी प्यारी-प्यारी सुन्दर परियों जैसी है
        किसी की नज़र ना लगे, मेरी मुन्नी ऐसी है
        शहद से भी मीठी, दूध से भी गोरी
        चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
        लल्ला लल्ला लोरी...

        कारी रैना के माथे पे, चमके चाँद सी बिंदिया
        मुन्नी के छोटे-छोटे नैनों में खेले निंदिया
        सपनों का पलना, आशाओं की डोरी
        चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
        लल्ला लल्ला लोरी...

        लल्ला लल्ला लोरी, दूध की कटोरी
        दूध में बताशा, जीवन खेल तमाशा

        आधी मुरझा जाती है, थोड़ी सी कलियाँ खिलती हैं
        सारी की सारी खुशियाँ, जीवन में किसको मिलती हैं
        या टूटे पलना, या टूटे डोरी
        चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
        लल्ला लल्ला लोरी...

        लिखने को लिखवाती मैं, आगे क्या है गाना
        लेकिन मैं क्या करती, तेरे पापा को था जाना
        मुझसे भी छिपकर, तुझसे भी चोरी
        चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, चोरी
        लल्ला लल्ला लोरी...