Contact myblogs19@gmail.com for any Business/Affiliate Enquiries
Showing posts with label Krishna Songs. Show all posts
Showing posts with label Krishna Songs. Show all posts

Wednesday, 20 November 2019

शोर मच गया शोर - Shor Mach Gaya Shor Lyrics from Badla

पाठको, दहिहांडी अथवा कृष्ण जन्माष्टमी मैं हमेशा पसंद किये जाने वाले गीतो मैं से एक गीत 'शोर मच गया शोर' के बोल आपके लिये हिंदी मैं प्रस्तुत कर रहे है. यह गीत साल १९७४ मैं आयी फिल्म 'बदला' से है. इस गीत को लिखा है आनंद बक्षी साहब ने और इसे अपने आवाज मैं गाया है किशोर कुमारजी  ने. 'शोर मच गया शोर' गीत को संगीत दिया है, मशहूर संगीतकार जोडी लक्ष्मीकांत-प्यारेलालजी ने. यह गीत अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पर चित्रित हुआ है और उनके खास अंदाज से बहुत प्रसिद्ध भी हुआ.

इस विशेष जानकारी के साथ पेश है, 'शोर मच गया शोर' गीत के बोल हिंदी मैं. जय श्रीकृष्ण!




फिल्म / एल्बम : बदला (1974)
संगीत दिया है: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
गीत के बोल: आनंद बक्षी
गायक: किशोर कुमार

एक दो तीन चार...
राजू दादा के चेले होशियार..(2)

शोर मच गया शोर...
हो देखो
आया माखन चोर...

गोकुल की गलियों की ओर
चला निकला माखन चोर...
नंदकिशोर...

शोर मच गया शोर...
हो देखो
आया माखन चोर...

देखी जो ग्वालों की टोली
टोली...
कोई गुजरिया बोली
बोली...
किसकी बारात है ये
किसकी है डोली..
डोली डोली...
जमुना के तट की ओर चला निकला
ओ चला चला चला...
चला निकला माखन चोर
नंदकिशोर...

शोर मच गया शोर...
हो देखो
आया माखन चोर...

ग्वालन के पीछे दौड़े
दौड़े..
कंकर से मटकी फोड़े
फोड़े..
मारे यशोदा माँ
चोरी ना छोड़े
छोड़े-न छोड़े...
देखे नजर की डोर...
चला निकला माखन चोर
नंदकिशोर...

शोर मच गया शोर...
हो देखो
आया माखन चोर...

एक के ऊपर एक
एक..
देख तमाशा देख
देख..
तोड़ मटकी तोड़
और ऊँचा
और और...

एक दो तीन चार
राजू बड़ा होशियार
होशियार... (2)

होशियार...

गिर न जाना मेरे यार..
एक के ऊपर एक...

शोर मच गया शोर...
हो देखो
आया माखन चोर...






मच गया शोर - Mach Gaya Shor Lyrics from Khuddaar

दर्शको, हर कृष्ण जन्माष्टमी पर कुछ गीत हमेशा पसंद किये जाते है. यही कारण हैं की, हम प्रस्तुत कर रहे है 'मच गया शोर सारी नगरी रे' गीत के बोल हिंदी मैं. यह गीत साल १९८२ मैं आयी फिल्म 'खुद्दार' सें है. 'मच गया शोर' गीत के बोल लिखे है मजरूह सुल्तानपुरीजी ने और इसे गाया है महान गायक किशोर कुमार, लता मंगेशकर ने. इस गीत को संगीतबद्ध किया है राजेश रोशन साहब ने और यह गीत महानायक  अमिताभ बच्चनजी पर फिल्माया गया है.

इस जानकारी के साथ पेश है, 'मच गया शोर सारी नगरी रे' गीत के बोल हिंदी मैं. राधे राधे!



फिल्म / एल्बम : खुद्दार (1982)
संगीत दिया है: राजेश रोशन
गीत के बोल: मजरूह सुल्तानपुरी
गायक: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

मच गया शोर सारी नगरी रे..
सारी नगरी रे...
आया बिरज का बाँका
संभाल तेरी गगरी रे...

ओ ... आया बिरज का बाँका
संभाल तेरी गगरी रे...

अरे मच गया शोर सारी नगरी रे..
सारी नगरी रे..
आया बिरज का बाँका
संभाल तेरी गगरी रे...

ओ ... आया बिरज का बाँका
संभाल तेरी गगरी रे...

देखो अरे देखो कहीं ऐसा न हो जाए
चोरी करे माखन तेरा जिया भी चुराए (2)

अरे धमकाता है इतना तू किसको

डरता है कौन आने दे उसको (2)

ऐसे न बहुत बोलो
मत ठुमक-ठुमक डोलो
चिल्लाओगी तब गोरी
जब उलट देगा तोरी
गगरी आ के पीछे  डगरी रे

अरे मच गया शोर सारी नगरी रे..
सारी नगरी रे..
आया बिरज का बाँका
संभाल तेरी गगरी रे...

ओ ... आया बिरज का बाँका
संभाल तेरी गगरी रे...

जाने क्या करता अगर होता कहीं गोरा
जा के जमुना में ज़रा शक्ल देखे छोरा (2)

बिंदिया चमकाती रस्ते में न जा

मनचला भी है गोकुल का राजा (2)

पड़ जाये नहीं पाला
राधा से कहीं लाला
फिर रोयेगा गोविंदा
मारेगी ऐसा फंदा
गर्दन से बंधेगी ऐसी चुनरी रे..

अरे मच गया शोर सारी नगरी रे..
सारी नगरी रे..
आया बिरज का बाँका
संभाल तेरी गगरी रे...
ओ ... आया बिरज का बाँका
संभाल तेरी गगरी रे... (2)

अरे मच गया शोर सारी नगरी रे..
सारी नगरी रे..
आया बिरज का बाँका
संभाल तेरी गगरी रे...





Thursday, 14 November 2019

यशोमती मैया से - Yashomati Maiya Se Lyrics from Satyam Shivam Sundaram

प्यारे पाठको, भजन गीत के श्रेणी मैं पेश है, 'यशोमती मैया से बोले नंदलाला' गीत के बोल हिंदी मै. यह गीत साल १९७८ मैं आयी फिल्म 'सत्यम शिवम् सुन्दरम' से है. 'यशोमती मैया से' गीत के बोल लिखे है विट्ठलभाई पटेल ने और इसे गाया है मन्ना डे और लाता मंगेशकर ने. इस गीत को संगीत दिया है लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोडी ने. यह गीत बेबी पद्मिनी कोल्हापुरे पर चित्रित हुआ था.

इस जरुरी जानकारी के साथ प्रस्तुत है, 'यशोमती मैया से बोले नंदलाला' गीत के बोल हिंदी मै. राधे राधे!


फिल्म / एल्बम : सत्यम शिवम सुन्दरम (1978)
संगीत दिया है: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
गीत के बोल: विट्ठलभाई पटेल
गायक: मन्ना डे, लता मंगेशकर

यशोमती मैया से
बोले नंदलाला (2)

राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला.. (2)

हो… यशोमती मैया से
बोले नंदलाला..

राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला.. (2)

बोली मुस्काती मैया
ललन को बताया (2)

कारी अंधियरी..
आधी रात में तू आया..
लाडला कन्हैया मेरा हो…
लाडला कन्हैया मेरा
काली कमली वाला...
इसीलिए काला...

यशोमती मैया से
बोले नंदलाला..

राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला.. (2)

बोली मुस्काती मैया
सुन मेरे प्यारे (2)

गोरी गोरी राधिका के नैन कजरारे
काले नैनों वाली ने
ऐसा जादू डाला
इसीलिए काला...

यशोमती मैया से
बोले नंदलाला..

राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला.. (2)

इतने में राधा प्यारी..
आई इठलाती

मैंने न जादू डाला
बोली बलखाती

मैय्या कन्हैया तेरा हो...
जग से निराला
इसीलिए काला...

यशोमती मैया से
बोले नंदलाला..

राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला.. (2)





Sunday, 13 October 2019

ओ पालनहारे - O Palan Hare Lyrics from Lagaan

प्यारे पाठको, इस बार आपके सामने ले के आये है २००१ मे आयी फिल्म 'लगान' से 'ओ पालनहारे निर्गुण और न्यारे' गीत के बोल. इस गीत को लिखा है जावेद अख्तर साहब ने और गाया है लता मंगेशकर, उदित नारायण और साधना सरगम ने. 'ओ पालनहारे' गीत को संगीत दिया है महान संगीतकार ए.आर.रहमानजी ने. भारत से 'लगान' २००१ साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म थी और उसका नामांकन ऑस्कर मे भी हुआ.

इस जानकारी के बाद प्रस्तुत है 'ओ पालनहारे निर्गुण और न्यारे' गीत के बोल हिंदी मैं. धन्यवाद!


फिल्म / एल्बम: लगान (2001)
संगीत दिया है: ए.आर.रहमान
गीत के बोल: जावेद अख्तर
गायक: लता मंगेशकर, उदित नारायण, साधना सरगम

ओ पालनहारे, निर्गुण और न्यारे
तुमरे बिन हमरा कौनो नाही
हमरी उलझन सुलझाओ भगवन
तुमरे बिन...

तुम्ही हमका हो संभाले
तुम्ही हमरे रखवाले
तुमरे बिन...

चन्दा में तुम्ही तो भरे हो चांदनी
सूरज में उजाला तुम्ही से
ये गगन है मगन तुम्ही तो दिए हो इसे तारे
भगवन ये जीवन तुम्ही ना सँवारोगे
तो क्या कोई सँवारे
ओ पालनहारे...

जो सुनो तो कहे

प्रभुजी हमरी है बिनती
दुखी जन को धीरज दो
हारे नहीं वो कभी दुःख से
तुम निर्बल को रक्षा दो
रह पाएँ निर्बल सुख से
भक्ति को शक्ति दो
जग के जो स्वामी हो
इतनी तो अरज सुनो
है पथ में अंधियारे
दे दो वरदान में उजियारे
ओ पालनहारे...