Contact myblogs19@gmail.com for any Business/Affiliate Enquiries
Showing posts with label Udit Narayan. Show all posts
Showing posts with label Udit Narayan. Show all posts

Wednesday, 18 December 2019

आये हो मेरी ज़िन्दगी में - Aye Ho Meri Zindagi Mein Lyrics from Raja Hindustani

दोस्तो, पेश है आपके सामने 'आये हो मेरी ज़िन्दगी में तुम बहार बन के' गीत के बोल हिंदी मैं. यह गीत साल १९९६ मैं आयी फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' से है. इस गीत के बोल लिखे है समीर ने और इसे गाया है उदित नारायण, अलका याग्निक ने. 'आये हो मेरी ज़िन्दगी में' गीत को संगीत दिया है प्रसिद्ध संगीतकार जोडी नदीम-श्रवण ने और यह गीत करिष्मा कपूर और आमिर खान पर फिल्माया गया है. साल १९९६ मैं प्रदर्शित हुई 'राजा हिन्दुस्तानी' फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्म रहीं और इस फिल्म के सभी गाने हिट हुए.

इस संक्षिप्त जानकारी के साथ प्रस्तुत है, 'आये हो मेरी ज़िन्दगी में' गीत के बोल हिंदी मैं. आनंद ले!




फिल्म / एल्बम : राजा हिन्दुस्तानी (1996)
संगीत दिया है: नदीम-श्रवण
गीत के बोल: समीर
गायक: उदित नारायण, अलका याग्निक

आये हो मेरी ज़िन्दगी में तुम बहार बन के (3)

मेरे दिल में यूँ ही रहना... हाय...
मेरे दिल में यूँ ही रहना
तुम प्यार प्यार बन के...

आये हो मेरी ज़िन्दगी में तुम बहार बन के

आँखों में तुम बसे हो
सपने हज़ार बन के (2)

मेरे दिल में यूँ ही रहना... हाय...
मेरे दिल में यूँ ही रहना
तुम प्यार प्यार बन के...

आये हो मेरी ज़िन्दगी में तुम बहार बन के

घूँघट में हर कली थी
रंगों में ना ढली थी (2)

ना शोख थी हवाएँ
ना खुशबू मनचली थी

आया है अब के मौसम कैसा खुमार बन के (2)

मेरे दिल में यूँ ही रहना... हाय...
मेरे दिल में यूँ ही रहना
तुम प्यार प्यार बन के...

आये हो मेरी ज़िन्दगी में तुम बहार बन के

मन का नगर था खाली
सूखी पड़ी थी डाली (2)

होली के रंग फीके
बेनूर थी दिवाली

रिमझिम बरस पड़े हो तुम तो फुहार बन के (2)

मेरे दिल में यूँ ही रहना... हाय...
मेरे दिल में यूँ ही रहना
तुम प्यार प्यार बन के...

आये हो मेरी ज़िन्दगी में तुम बहार बन के

आँखों में तुम बसे हो
सपने हज़ार बन के...
मेरे दिल में यूँ ही रहना... हाय...
मेरे दिल में यूँ ही रहना
तुम प्यार प्यार बन के...

आये हो मेरी ज़िन्दगी में तुम बहार बन के (4)



Wednesday, 13 November 2019

ओम जय जगदीश हरे - Om Jai Jagdish Hare Lyrics from Baghban

पाठको, भजन गीत के श्रेणी मैं पेश है 'ओम जय जगदीश हरे' भजन के बोल हिंदी मैं. यह भजन मूलतः लिखा है पंडित श्रद्धा राम फिलौरी ने और बहुत से हिंदी फिल्मो मैं प्रस्तुत हुआ है. इस बार हम पेश कर रहे हैं फिल्म 'बागबान' से 'ओम जय जगदीश हरे' भजन के बोल. इस गीत को गाया है अल्का याग्निक, उदित नारायण और स्नेहा पंत ने और संगीत दिया है आदेश श्रीवास्तव ने. यह भजन सलमान खान और महिमा चौधरी पर चित्रित हुआ है.

इस विस्तृत जानकारी के साथ प्रस्तुत हैं, 'ओम जय जगदीश हरे' भजन के बोल हिंदी मैं. हरी ओम!


फिल्म / एल्बम : बागबान (2003)
संगीत दिया है: आदेश श्रीवास्तव
गीत के बोल: पंडित श्रद्धा राम फिलौरी
गायक: अल्का याग्निक, उदित नारायण,स्नेहा पंत

ॐ जय जगदीश हरे...
स्वामी जय जगदीश हरे...
भक्त जनों के संकट
दास जनों के संकट
क्षण में दूर करे...

ॐ जय जगदीश हरे... (2)

स्वामी जय जगदीश हरे...
भक्त ज़नो के संकट
दास ज़नो के संकट
क्षण में दूर करे...
ॐ जय जगदीश हरे..

जो ध्यावे फल पावे
दुःख बिन से मन का
स्वामी... दुख बिन से मन का...

सुख सम्पति घर आवे (2)

कष्ट मिटे तन का..
ॐ जय जगदीश हरे...

मात पिता तुम मेरे
शरण करो गहूं किसकी...
स्वामी शरण गहूं किसकी...

तुम बिन और ना दूजा... (2)

आस करूँ जिसकी
ॐ जय जगदीश हरे...

तुम पूरण परमात्मा
तुम अंतरियामी
स्वामी तुम अंतरियामी...

पर ब्रह्म परमेश्वर (2)

तुम सबके स्वामी
ॐ जय जगदीश हरे...

तुम करुणा के सागर
तुम पालन करता
स्वामी पालन करता...

मैं मूरख खलकामी...
मैं सेवक तुम स्वामी...
कृपा करो भर्ता
ॐ जय जगदीश हरे

तुम हो एक अगोचर
सबके प्राण पति
स्वामी सबके प्राण पति...

किस विध मिलु दयामय (2)

तुम को मैं कुमति
ॐ जय जगदीश हरे...

दीन-बन्धु दुःख-हर्ता
ठाकुर तुम मेरे
स्वामी रक्षक तुम मेरे...
अपने हाथ उठाओ...
अपनी शरण लगाओ...
द्वार पड़ा तेरे
ॐ जय जगदीश हरे...

विषय-विकार मिटाओ
पाप हरो देवा...
स्वामी पाप हरो देवा...

श्रद्धा भक्ति बढ़ाओओओओ (2)

सन्तन की सेवा

ॐ जय जगदीश हरे (2)

स्वामी जय जगदीश हरे...
भक्त जनों के संकट
दास जनों के संकट
क्षण में दूर करे...

ॐ जय जगदीश हरे... (2)

स्वामी जय जगदीश हरे...
भक्त जनों के संकट
दास जनों के संकट
क्षण में दूर करे...
ॐ जय जगदीश हरे...



Sunday, 10 November 2019

हिंदुस्तानी - Suno Gaur Se Duniya Walo Lyrics from DUS

दोस्तो, देशभक्ती गीतो की सूची मैं और एक गीत पेश कर रहे है. गीत के बोल है 'सुनो गौर से दुनिया वालों. इस गीत को 'हिंदुस्तानी' गीत भी कहा जाता है. यह गीत १९९७ मैं आयी फिल्म 'दस' से है.

'सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नज़र ना हम पे डालो' गीत के बोल लिखे है समीर ने और इसे गाया है शंकर महादेवन, उदित नारायण,महालक्ष्मी अय्यर और डॉमनिक सेरेजो ने. 'हिंदुस्तानी' गीत को संगीत से सजाया हैं शंकर-एहसान-लॉय ने. वैसे तो यह गीत गैरफिल्मी गीतो मैं गिना जाता है क्यो की, १९९७ वाली 'दस' फिल्म कुछ कारण से प्रदर्शित नहीं हो पायी थी.

इस महत्वपूर्ण जानकारी के साथ पेश हैं, 'हिंदुस्तानी' गीत के बोल हिंदी मैं. जय हिंद!


फिल्म / एल्बम :  दस (1997)
संगीत दिया है: शंकर- एहसान-लॉय
गीत के बोल: समीर
गायक: शंकर महादेवन, उदित नारायण, महालक्ष्मी अय्यर, डोमनिक सेरेजो

सुनो गौर से दुनिया वालों...
बुरी नज़र ना हमपे डालो...

सुनो गौर से दुनिया वालों
बुरी नज़र ना हमपे डालो
चाहे जितना ज़ोर लगालो
सबसे आगे
होंगे हिंदुस्तानी...
हिंदुस्तानी.. हिंदुस्तानी... (2)

हमने कहा है
 तुम भी कहो
हमने कहा है जो
तुम भी कहोsss..

आओ हम मिल-जुल के
बोलें अब तो यारा
अपना जहाँ है सबसे प्यारा (2)

हमने कहा है जो
तुम भी कहोsss..

जलते शरारें हैं
पानी के धारे हैं
हम काटे काटते नहीं..

जो वाद करते हैं
करके निभाते हैं
हम पीछे हटते नहीं..

वक़्त है
उम्र है
जोश है
और जान है...
ना झुकें
ना मिटें
देश तो अपनी शान है (2)

हमने कहा है जो
तुम भी कहोsss....

सुनो गौर से दुनिया वालों
बुरी नज़र ना हमपे डालो
चाहे जितना ज़ोर लगालो
सबसे आगे
होंगे हिंदुस्तानी...
हिंदुस्तानी.. हिंदुस्तानी...

सबके दिलों को
मोहब्बत से बांधे जो
हम ऐसी ज़ंजीर हैं..

ऊँची उड़ाने हैं
ऊँचे इरादे हैं
हम कल की तस्वीर हैं
जो हमें प्यार दे
हम उसे यार प्यार दें
दोस्ती के लिए
ज़िन्दगी अपनी वार दें (2)

हमने कहा है जो
तुम भी कहोsss....

सुनो गौर से दुनिया वालों
बुरी नज़र ना हमपे डालो
चाहे जितना ज़ोर लगालो
सबसे आगे
होंगे हिंदुस्तानी...
हिंदुस्तानी.. हिंदुस्तानी...



Thursday, 7 November 2019

ऐसा देस है मेरा - Aisa Des Hai Mera Lyrics from Veer Zaara

पाठको, देश भक्ती गीतो के श्रेणी मैं पेश है, 'ऐसा देस है मेरा' गीत के बोल हिंदी मैं. यह गीत साल २००४ मैं आई फिल्म 'वीर ज़ारा' से है. गीत के बोल लिखे है, जावेद अख्तर साहब ने और इसे गाया है उदित नारायण, लता मंगेशकर, गुरुदास मान और पृथा मजुमदार ने. 'ऐसा देस है मेरा' गीत को संगीत दिया है मदन मोहनजी ने. 'वीर ज़ारा' फिल्म मै शाहरुख खान और प्रिटी झिंटा प्रमुख भुमिका मैं दिखे. यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के दो प्रेमियों के रिश्ते पर बनायी गयी है.

इस जानकारी के साथ प्रस्तुत है, 'ऐसा देस है मेरा' गीत के बोल हिंदी मैं. जय हिंद!


फिल्म / एल्बम : वीर ज़ारा (2004)
संगीत दिया है: मदन मोहन
गीत के बोल: जावेद अख्तर
गायक: उदित नारायण, लता मंगेशकर,गुरुदास मान, पृथा मजुमदार

हो.. अंबर हेठा
धरती वस्दी
एथे हर रुत हस्दी
हो ओ..
किन्ना सोना
देस है मेरा (3)

किन्ना सोना
देस है मेरा (3)

धरती सुनहरी
अंबर नीला हो ओ..

धरती सुनहरी
अंबर नीला
हर मौसम रंगीला
ऐसा देस है मेरा

हो..
ऐसा देस है मेरा (3)

बोले पपिहा कोयल गाये (2)
सावन घिर के आएँ
ऐसा देस है मेरा
हो..
ऐसा देस है मेरा (3)

गेंहू के खेतों मे...
कंघी जो करे हवाएँ..
रंग बिरंगी कितनी चुनरिया
उड़ उड़ जाएँ...

पनघट पर पनहराण जब
गगरी भरने आये...
मधुर मधुर तानो मे कही बंसी कोई बजाए
लो सुन लो
क़दम क़दम पे है मिल जानी (2)
कोई प्रेम कहानी..

ऐसा देस है मेरा
हो..
ऐसा देस है मेरा (3)

ओह मेरी जुगनी दे धागे पक्के
जुगनी ओस दे मुँह तो फबे
जीनू सॅट इश्क़ दी लग्गे
ओय साई मेरेया
ओह जुगनी वीर मेरेया
जुगनी केह्न्दी आए
ओह नाम साई दा लेंधी आए
होय होय
होय होय
होय होय होय...
ओह दिल कद लिता ई
जिंद मेरिए...

बाप के कंधे चढ़ के
जहा बच्चे देखे मेले
मेले मे नट के तमाशे
कुलफी के चाट के ठेले...

कही मिलती मीठी गोली
कही चूरन की है पूडिया...
भोले भोले बचे है
 जैसे गुड्डे और गुड़िया...

और इनको रोज़ सुनाए
दादी नानी हो...
रोज़ सुनाए दादी नानी
इक परियों की कहानी...

ऐसा देस है मेरा
हो..
ऐसा देस है मेरा (3)

मेरे देस में मेहमानों को
भगवान कहा जाता है...
वो यहीं का हो जाता है
जो कहीं से भी आता है...

आss आss आss आss
तेरे देस को मैने देखा
तेरे देस को मैने जाना..
आss आss आss
तेरे देस को मैने देखा
तेरे देस को मैने जाना..

जाने क्यूँ ये लगता है
मुझको जाना पहचाना
यहा भी वही शाम है
वही सवेरा
हो...
वही शाम है
वही सवेरा
ऐसा ही देस है मेरा
जैसा देस है तेरा...
वैसा देस है तेरा
हन जैसा देस है तेरा...

ऐसा ही देस है मेरा
जैसा देस है तेरा...
वैसा देस है तेरा
हन जैसा देस है तेरा...
ऐसा देस है मेरा
हन वैसा देस है मेरा...




Sunday, 3 November 2019

ये बंधन तो प्यार का - Ye Bandhan To Pyar Ka Bandhan Hai Lyrics from Karan Arjun

प्यारे पाठको, इस बार ले के आये है, 'ये बंधन तो प्यार का बंधन है' गीत के बोल हिंदी मैं. यह गीत साल १९९५ मैं आयी फिल्म 'करण अर्जुन' से है. गीत के बोल लिखे है इन्दीवरजी ने और इस गीत को गाया है उदित नारायण, कुमार सानू और अलका याग्निक ने. 'ये बंधन तो प्यार का बंधन है' गीत को संगीत दिया है राजेश रोशनजी ने और यह गीत सलमान खान, शाहरुख खान और राखीजी पर चित्रित हुआ है.

पेश है इस विस्तृत जानकारी के साथ फिल्म 'करण अर्जुन' से 'ये बंधन तो प्यार का बंधन है' गीत के बोल हिंदी मैं. धन्यवाद!




फिल्म / एल्बम : करण अर्जुन (1995) 
संगीत दिया है: राजेश रोशन
गीत के बोल: इन्दीवर
गायक: उदित नारायण, कुमार सानू, अलका याग्निक

सूरज कब दूर गगन से
चंदा कब दूर किरण से
खुशबू कब दूर पवन से
कब दूर बहार चमन से

ये बंधन तो...
प्यार का बंधन है
जन्मों का संगम है...

तुम्हीं मेरे जीवन हो
तुम्हें देख-देख जी लूंगी...
मैं तो तुम्हारे खातिर दुनिया का ज़हर पी लूंगी....

तेरे पावन चरणों में
आकाश झुका देंगे हम
तेरी राह मे जो शोले हों
तो खुद को बिछा देंगे हम

ये बंधन तो...
प्यार का बंधन है
जन्मों का संगम है...

ममता के मंदिर की है
तू सबसे प्यारी मूरत
भगवान नज़र आता है
जब देखें तेरी सूरत

जब-जब दुनिया में आएँ
तेरा ही आंचल पाए...

जन्मों की दीवारो पर
हम प्यार अपना लिख जाए

ये बंधन तो...
प्यार का बंधन है
जन्मों का संगम है...

हो इन्सान मारा करते हैं
विश्वास नहीं मरता है...

नामुमकिन को भी मुमकिन
विश्वास किया करता है...
सपने सच हो जाते हैं
हर दुआ काम आती है...
विश्वास की डोर है ऐसी
अपनों को खीच लाती है...

ये बंधन तो...
प्यार का बंधन है
जन्मों का संगम है...



Thursday, 31 October 2019

घर से निकलते ही - Ghar Se Nikalte Hi Lyrics from Papa Kahte Hain

दर्शको, इस बार पेश है 'घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही' गीत के बोल हिंदी मैं. यह गीत साल १९९६ मे आयी फिल्म 'पापा कहते हैं' से है. 'घर से निकलते ही' गीत के बोल लिखे है जावेद अख्तर साहब ने और इसे गाया है उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपने सुरीली आवाज मैं. इस गीत को संगीत दिया है राजेश रोशनजी ने. यह गीत मयुरी कांगो और जुगल हंसराज पर चित्रित हुआ है.

इस जरुरी जानकारी के साथ प्रस्तुत है, 'घर से निकलते ही' गीत के बोल हिंदी मैं. आनंद लें!



फिल्म / एल्बम : पापा कहते हैं (1996)
संगीत दिया है: राजेश रोशन
गीत के बोल: जावेद अख्तर
गायक: उदित नारायण, अलका याग्निक

घर से निकलते ही...
कुछ दूर चलते ही...
रस्ते में है उसका घर
कल सुबह देखा तो
बाल बनाती वो..
खिड़की में आई नज़र

मासूम चेहरा
नीची निगाहें
भोली सी लड़की
भोली अदायें
ना अप्सरा है
ना वो परी है
लेकिन यह उसकी
जादूगरी है..

दीवाना कर दे वो
इक रंग भर दे वो
शर्मा के देखे जिधर..

घर से निकलते ही...
कुछ दूर चलते ही...
रस्ते में है उसका घर

करता हूँ उसके घर के मैं फेरे
हँसने लगे हैं अब दोस्त मेरे
सच कह रहा हू
उसकी कसम है
मैं फिर भी खुश  हू
बस एक ग़म है

जिसे प्यार करता हू
मैं जिस पे मरता  हू
उसको नहीं है खबर...

घर से निकलते ही...
कुछ दूर चलते ही...
रस्ते में है उसका घर

लड़की है जैसे
कोई पहेली
कल जो मिली मुझको उसकी सहेली
मैंने कहा उसको
जा के ये कहना
अच्छा नहीं है
यु  दूर रहना

कल शाम निकले वो
घर से टहलने को
मिलना जो चाहे अगर..

घर से निकलते ही...
कुछ दूर चलते ही...
रस्ते में है उसका घर



Sunday, 13 October 2019

ओ पालनहारे - O Palan Hare Lyrics from Lagaan

प्यारे पाठको, इस बार आपके सामने ले के आये है २००१ मे आयी फिल्म 'लगान' से 'ओ पालनहारे निर्गुण और न्यारे' गीत के बोल. इस गीत को लिखा है जावेद अख्तर साहब ने और गाया है लता मंगेशकर, उदित नारायण और साधना सरगम ने. 'ओ पालनहारे' गीत को संगीत दिया है महान संगीतकार ए.आर.रहमानजी ने. भारत से 'लगान' २००१ साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म थी और उसका नामांकन ऑस्कर मे भी हुआ.

इस जानकारी के बाद प्रस्तुत है 'ओ पालनहारे निर्गुण और न्यारे' गीत के बोल हिंदी मैं. धन्यवाद!


फिल्म / एल्बम: लगान (2001)
संगीत दिया है: ए.आर.रहमान
गीत के बोल: जावेद अख्तर
गायक: लता मंगेशकर, उदित नारायण, साधना सरगम

ओ पालनहारे, निर्गुण और न्यारे
तुमरे बिन हमरा कौनो नाही
हमरी उलझन सुलझाओ भगवन
तुमरे बिन...

तुम्ही हमका हो संभाले
तुम्ही हमरे रखवाले
तुमरे बिन...

चन्दा में तुम्ही तो भरे हो चांदनी
सूरज में उजाला तुम्ही से
ये गगन है मगन तुम्ही तो दिए हो इसे तारे
भगवन ये जीवन तुम्ही ना सँवारोगे
तो क्या कोई सँवारे
ओ पालनहारे...

जो सुनो तो कहे

प्रभुजी हमरी है बिनती
दुखी जन को धीरज दो
हारे नहीं वो कभी दुःख से
तुम निर्बल को रक्षा दो
रह पाएँ निर्बल सुख से
भक्ति को शक्ति दो
जग के जो स्वामी हो
इतनी तो अरज सुनो
है पथ में अंधियारे
दे दो वरदान में उजियारे
ओ पालनहारे...