Contact myblogs19@gmail.com for any Business/Affiliate Enquiries
Showing posts with label Kalyanji-Anandji. Show all posts
Showing posts with label Kalyanji-Anandji. Show all posts

Saturday, 16 November 2019

सुख के सब साथी - Sukh Ke Sab Saathi Lyrics from Gopi

प्यारे पाठको, प्रस्तुत है भजन श्रेणी मैं और एक 'सुख के सब साथी दुःख में ना कोई' गीत के बोल हिंदी मैं. यह गीत साल १९७० मैं आयी फिल्म 'गोपी' से है. इस फिल्म मैं अभिनेता दिलीप कुमार प्रमुख भूमिका मैं दिखे. 'सुख के सब साथी दुःख में ना कोई' गीत के बोल लिखे है राजिंदर कृषणजी ने और इसे गाया है मो.रफ़ी साहब ने अपने जादुई आवाज मै. इस गीत को संगीतबद्ध किया है उस दौर की मशहूर संगीतकार जोडी कल्याणजी-आनंदजी ने.

इस जानकारी के साथ पेश है, 'सुख के सब साथी दुःख में ना कोई' गीत के बोल हिंदी मैं. धन्यवाद!



फिल्म / एल्बम : गोपी (1970)
संगीत दिया है: कल्याणजी-आनंदजी
गीत के बोल: राजिंदर कृषण
गायक: मो.रफ़ी

सुख के सब साथी
दुःख में ना कोई (2)

मेरे राम
मेरे राम
तेरा नाम एक सांचा
दूजा न कोई...

सुख के सब साथी
दुःख में ना कोई

जीवन आनी-जानी छाया (2)

झूठी माया झूठी काया

फिर काहे को सारी उमरिया (2)

पाप की गठरी ढोई..

सुख के सब साथी
दुःख में ना कोई

मेरे राम
मेरे राम
तेरा नाम एक सांचा
दूजा न कोई...

ना कुछ तेरा
ना कुछ मेरा (2)

ये जग जोगी वाला फेरा..

राजा हो या रंक सभी का (2)

अंत एक सा होई...

सुख के सब साथी
दुःख में ना कोई

मेरे राम
मेरे राम
तेरा नाम एक सांचा
दूजा न कोई...

सुख के सब साथी
दुःख में ना कोई....



Friday, 15 November 2019

रामचंद्र कह गए - Ramchandra Keh Gaye Siya Se Lyrics from Gopi

प्यारे पाठको, भजन गीत श्रेणी मैं प्रस्तुत है 'रामचंद्र कह गए सिया से' गीत के बोल हिंदी मैं. यह गीत साल १९७० मैं आयी फिल्म 'गोपी' से है. इस गीत के बोल/शब्द लिखे है राजेंद्र कृष्णजी ने और इसे अपने आवाज से सजाया है गायक महेंद्र कपूर ने. 'रामचंद्र कह गए सिया से' गीत को संगीत दिया है कल्याणजी-आनंदजी ने. इस फिल्म 'गोपी' मैं अभिनेता दिलीप कुमार साहब प्रमुख भूमिका मैं दिखे.

इस जानकारी के साथ पेश है, भजन 'रामचंद्र कह गए सिया से' गीत के बोल हिंदी मैं. जय सिया राम!




फिल्म / एल्बम : गोपी (1970)
संगीत दिया है: कल्याणजी-आनंदजी
गीत के बोल: राजेंद्र कृष्ण
गायक: महेंद्र कपूर

हे जी रे.. (4)

हे..
रामचंद्र कह गए सिया से (2)

ऐसा कलयुग आएगा

हंस चुगेगा दाना तुन का (2)

कौआ मोती खाएगा

हंस चुगेगा दाना तुन का
कौआ मोती खाएगा

हे जी रे..

रामचंद्र कह गए सिया से (2)

ऐसा कलयुग आएगा

हंस चुगेगा दाना तुन का (2)

कौआ मोती खाएगा

हंस चुगेगा दाना तुन का
कौआ मोती खाएगा

रामचंद्र कह गए सिया से..

सिया पूछे भगवान
कलयुग में धर्म - कर्म को
कोई नहीं मानेगा
तो प्रभु बोले

धर्म भी होगा कर्म भी होगा (2)

लेकिन शर्म नहीं होगी

बात बात में मात-पिता को (2)

बेटा आँख दिखाएगा...

हंस चुगेगा दाना तुन का
कौआ मोती खाएगा...
हे रामचंद्र कह गए सिया से..

राजा और प्रजा दोनों में
होगी निसिदिन खेचातानी खेचातानी...

कदम कदम पर करेंगे दोनों
अपनी अपनी मनमानी मनमानी...

जिसके हाथ में होगी लाठी (2)

भैंस वही ले जाएगा...
हंस चुगेगा दाना तुन का
कौआ मोती खाएगा... (2)

हे रामचंद्र कह गए सिया से..

सुनो सिया कलयुग में
काला धन और
काले मन होंगे
मन होंगे..

चोर उच्चक्के नगर सेठ
और प्रभु भक्त निर्धन होंगे..
निर्धन होंगे...

जो भी होगा लोभी भोगी (2)

वो जोगी कहलाएगा..

हंस चुगेगा दाना तुन का (2)

कौआ मोती खाएगा..

हंस चुगेगा दाना तुन का
कौआ मोती खाएगा...

हे रामचंद्र कह गए सिया से..

मंदिर सूना सूना होगा
भरी रहेगी मधुशाला
मधुशाला...

पिता के संग
संग भरी सभा में
नाचेगी घर की बाला...
घर की बाला...

हे.. कैसा कन्यादान
पिता ही
कैसा कन्यादान
पिता ही...
कन्या का धन खा जाएगा

हंस चुगेगा दाना तुन का (2)

कौआ मोती खाएगा...

हंस चुगेगा दाना तुन का

कौआ मोती खाएगा...

हे मूरख की प्रीत बुरी
जुए की जीत बुरी

बुरे संग बैठ ते भागे ही भागे
हे काजल की कोठरी में कैसे ही जतन करो

काजल का दाग भाई लागे ही लागे रे भाई
काजल का दाग भाई लागे ही लागे

हे जी रे...

कितना जती को कोई
कितना सती हो कोई
कामनी के संग काम
जागे ही जागे..

ऐ सुनो कहे गोपीराम
जिसका है नाम काम
उसका तो फंद गले लागे ही लागे रे भाई

उसका तो फंद गले लागे ही लागे..



Saturday, 26 October 2019

है प्रीत जहाँ की रीत सदा - Hai Preet Jahan Ki Lyrics from Purab Aur Paschim

दर्शको, देशभक्ती गीतो के श्रेणी मैं प्रस्तुत है, 'है प्रीत जहाँ की रीत सदा' गीत के बोल हिंदी में. यह गीत १९७० मैं आयी फिल्म 'पूरब और पश्चिम' से है. इस गीत को लिखा है इन्दीवरजी ने और संगीतबद्ध किया है कल्याणजी-आनंदजी ने. 'है प्रीत जहाँ की रीत सदा' गीत को गाया है महेंद्र कपूर ने और यह गीत मनोज कुमारजी पर चित्रित हुआ है.

इस जानकारी के साथ पेश है, 'है प्रीत जहाँ की रीत सदा' गीत के बोल हिंदी में. जय हिंद!


फिल्म / एल्बम : पूरब और पश्चिम (1970)
संगीत दिया है: कल्याणजी-आनंदजी
गीत के बोल: इन्दीवर
गायक: महेंद्र कपूर

जब ज़ीरो दिया मेरे भारत ने
भारत ने
मेरे भारत ने
दुनिया को तब गिनती आयी

तारों की भाषा भारत ने
दुनिया को पहले सिखलायी
देता ना दशमलव भारत तो
यूँ चाँद पे जाना मुश्किल था
धरती और चाँद की दूरी का
अंदाज़ा लगाना मुश्किल था
सभ्यता जहाँ पहले आयी
पहले जनमी है जहाँ पे कला

अपना भारत वो भारत है
जिसके पीछे संसार चला
संसार चला और आगे बढ़ा
यूँ आगे बढ़ा
बढ़ता ही गया
भगवान करे ये और बढ़े
बढ़ता ही रहे और फूले-फले

है प्रीत जहाँ की रीत सदा
मैं गीत वहाँ के गाता हूँ
भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँ

है प्रीत जहाँ की रीत सदा...

काले-गोरे का भेद नहीं
हर दिल से हमारा नाता है
कुछ और न आता हो हमको
हमें प्यार निभाना आता है
जिसे मान चुकी सारी दुनिया
मैं बात वो ही दोहराता हूँ

भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँ..

जीते हो किसी ने देश तो क्या
हमने तो दिलों को जीता है
जहाँ राम अभी तक है नर में
नारी में अभी तक सीता है
इतने पावन हैं लोग जहाँ
मैं नित-नित शीश झुकाता हूँ

भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँ...

इतनी ममता नदियों को भी
जहाँ माता कह के बुलाते हैं
इतना आदर इन्सान तो क्या
पत्थर भी पूजे जाते हैं
इस धरती पे मैंने जनम लिया
ये सोच के मैं इतराता हूँ

भारत का रहने वाला हूँ
भारत की बात सुनाता हूँ...