Contact myblogs19@gmail.com for any Business/Affiliate Enquiries
Showing posts with label Rakhi Songs. Show all posts
Showing posts with label Rakhi Songs. Show all posts

Thursday, 17 October 2019

भैया मेरे राखी के बंधन - Bhaiya Mere Rakhi Ke Lyrics from Chhoti Behen

हिंदी गाने और भाई-बहन का प्यार यह बहुत पुराना रिश्ता है. इसी श्रेणी मैं पेश है राखी गीत 'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना' के बोल हिंदी मैं. यह गीत १९५९ मैं आयी फिल्म 'छोटी बहन' से है. इस गीत को गाया है लता मंगेशकर दीदी ने और संगीत से सजाया है मशहूर संगीतकार शंकर-जयकिशनजी ने.  'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना' गीत के शब्द लिखे है शैलेन्द्रजी ने और यह एक अजरामर गीत बन गया है. हर साल राखी के त्योहार पर इस गीत के बोल याद किये जाते है.

इस जानकारी के साथ पेश है, 'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना' गीत के बोल हिंदी मैं.


फिल्म / एल्बम : छोटी बहन (1959)
संगीत दिया है: शंकर-जयकिशन
गीत के बोल: शैलेन्द्र
गायक: लता मंगेशकर

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना
भैया मेरे छोटी बहन को ना भुलाना
देखो ये नाता निभाना निभाना

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना
भैया मेरे छोटी बहन को ना भुलाना
भैया मेरे ..

ये दिन ये त्यौहार खुशी का
पावन जैसे नीर नदी का
भाई के उजले माथे पे
बहन लगाए मंगल टीका
झूमे ये सावन सुहाना सुहाना

भैया मेरे भैया मेरे
राखी के बंधन को निभाना
भैया मेरे छोटी बहन को ना भुलाना
भैया मेरे...

बाँध के हमने रेशम डोरी
तुमसे वो उम्मीद है जोड़ी
नाज़ुक है जो सांस के जैसे
पर जीवन भर जाए न तोड़ी
जाने ये सारा ज़माना ज़माना

भैया मेरे (2)

राखी के बंधन को निभाना
भैया मेरे छोटी बहन को ना भुलाना
भैया मेरे..

शायद वो सावन भी आए
जो पहला सा रंग न लाए
बहन पराए देश बसी हो
अगर वो तुम तक पहुँच न पाए
याद का दीपक जलाना जलाना

भैया मेरे (2)

राखी के बंधन को निभाना
भैया मेरे
छोटी बहन को ना भुलाना
भैया मेरे..