Contact myblogs19@gmail.com for any Business/Affiliate Enquiries
Showing posts with label Raam-Laxman. Show all posts
Showing posts with label Raam-Laxman. Show all posts

Saturday, 16 November 2019

ये मौसम का जादू है - Yeh Mausam Ka Jadu Hai Mitwa Lyrics from HAHK

प्यारे दोस्तो, आपके लिये पेश है, 'ये मौसम का जादू है मितवा' गीत के बोल हिंदी मैं. यह गीत साल १९९४ मैं सुपरहिट हुई फिल्म 'हम आपके हैं कौन' से है. 'ये मौसम का जादू है मितवा' गीत को लिखा है रविंदर रावल ने और इसे गाया है लता मंगेशकर, एस.पी.बालासुब्रमन्यम ने. इस गीत को संगीत दिया है राम-लक्ष्मणजी ने. 'हम आपके हैं कौन' फिल्म मै सलमान खान, माधुरी दीक्षित प्रमुख भूमिका मैं दिखे और इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहें.

इस विस्तृत जानकारी के साथ प्रस्तुत  है, 'ये मौसम का जादू है मितवा' गीत के बोल हिंदी मैं.


फिल्म / एल्बम : हम आपके हैं कौन (1994)
संगीत दिया है: राम लक्ष्मण
गीत के बोल: रविंदर रावल
गायक: लता मंगेशकर, एस.पी.बालासुब्रमन्यम

ठंडी ठंडी पुरवैया में ..
उडती है चुनरिया.. हे..
धडके मोरा जियरा मा
बाली है उमरिया...

दिल पे...
नहीं काबू...
कैसा
ये जादू...

ये मौसम का जादू है मितवा...
ना अब दिल पे काबू है मितवा...

नैना जिसमे खो गए..
दीवाने से हो गए...

नज़ारा...  वो हरसू
है मितवा...

हो.. ये मौसम का जादू है मितवा...

सेहरी बाबु के संग प्रेम गोरी गोरी... हे.
ऐसे लगे जैसे
चंदा की चकोरी..

फूलों कलियों की बहारें..
चंचल ये हवाओं की पुकारें...

हा..

फूलों कलियों की बहारें..
चंचल ये हवाओं की पुकारें...

हमको ये इशारों में कहें
हम.
थमके यहाँ घड़ियाँ गुजारें


पेहले कभी तो ना
हमसे..
बतियाते थे ऐसे फुलवा...

ये मौसम का जादू है मितवा...
मितवा..
ना अब दिल पे काबू है मितवा

नैना जिसमे खो गए..
दीवाने से हो गए...

नज़ारा...  वो हरसू
है मितवा...

हो.. ये मौसम का जादू है मितवा...

सच्ची सच्ची बोलना
भेद ना छुपाना...
हे
कौन डगर से आये
कौन दिशा है जाना...

इनको हम ले के चले हैं
अपने संग अपनी नगरिया.. (2)

हे.
रे संग अनजाने का
उस पर अनजान डगरिया...

फिर कैसे तुम दूर इतने
संग आ गयी मेरे गोरिया...

ये मौसम का जादू है मितवा...
मितवा..
ना अब दिल पे काबू है मितवा

नैना जिसमे खो गए..
दीवाने से हो गए...

नज़ारा...  वो हरसू
है मितवा...

हो... ये मौसम का जादू है मितवा
मितवा..


Friday, 4 October 2019

ये तो सच है की भगवान है - Yeh To Sach Hai Ki Bhagwan Hai Lyrics from Hum Saath Saath Hain

प्यारे दर्शको, आपके सामने आज लाये है १९९९ मै आयी सुपरहिट फिल्म 'हम साथ साथ हैं' का सुपरहिट गाना 'ये तो सच है की भगवान है' के बोल. 'हम आपके है कौन' के बाद यह फिल्म पारिवारिक फिल्मो के श्रेणी मे दर्शको को खूब पसंद आयी. 'ये तो सच है की भगवान है' गीत को लिखा है रविन्द्र रावल ने और इसको संगीतबद्ध  किया है राम-लक्ष्मणजी ने. इस गीत को बडे बेहतरीन मिजाज से गाया है हरिहरन, घनश्याम वसवानी, प्रतिमा राव और संतोष तिवारी ने.

इस जानकारी के साथ पेश है, 'ये तो सच है की भगवान है' गीत के बोल हिंदी मै.




फिल्म / एल्बम : हम साथ साथ हैं (1999)
संगीत दिया है: राम-लक्ष्मण
गीत के बोल: रविन्द्र रावल
गायक: हरिहरन, घनश्याम वसवानी, प्रतिमा राव, संतोष तिवारी

ये तो सच है की भगवान है
है मगर फिर भी अन्जान है
धरती पे रूप माँ-बाप का
उस विधाता की पहचान है

जन्मदाता हैं जो, नाम जिनसे मिला
थामकर जिनकी उंगली है बचपन चला
कांधे पर बैठ के, जिनके देखा जहां
ज्ञान जिनसे मिला, क्या बुरा, क्या भला
इतने उपकार हैं क्या कहें
ये बताना न आसान है
धरती पे रूप...

जन्म देती है जो, माँ जिसे जग कहे
अपनी संतान में, प्राण जिसके रहे
लोरियां होंठों पर, सपने बुनती नज़र
नींद जो वार दे, हँस के हर दुःख सहे
ममता के रूप में है प्रभू
आपसे पाया वरदान है
धरती पे रूप...

आपके ख्वाब हम, आज होकर जवां
उस परम शक्ति से, करते हैं प्रार्थना
इनकी छाया रहे, रहती दुनिया तलक
एक पल रह सकें हम न जिनके बिना
आप दोनों सलामत रहें
सबके दिल में ये अरमान है
धरती पे रूप...