Contact myblogs19@gmail.com for any Business/Affiliate Enquiries
Showing posts with label Do Aankhen Barah Haath. Show all posts
Showing posts with label Do Aankhen Barah Haath. Show all posts

Tuesday, 19 November 2019

ऐ मालिक तेरे बन्दे हम - Ae Malik Tere Bande Hum Lyrics

पाठको, भजन गीत के श्रेणी मै प्रस्तुत है 'ऐ मालिक तेरे बन्दे हम' गीत के बोल हिंदी मैं. यह गीत साल १९५७ मैं आयी फिल्म 'दो आँखें बारह हाथ' से है. 'ऐ मालिक तेरे बन्दे हम' गीत के बोल लिखे हैं भरत व्यासजी ने और इसे गाया हैं लता मंगेशकर दीदी ने. इस गीत को संगीतबद्ध किया है वसंत देसाई ने. यह एक प्रार्थना गीत है और बहुत प्रेक्षक इसे एक प्रेरणादायी गीत के रूप मैं देखते/मानते हैं. इस जमाने मैं भी लोग इस गीत को पसंद कर रहें हैं और नयी पीढी को सिखा रहें है यही बात इस गीत को अजरामर होने का प्रमाण देती है.

इस विस्तृत जानकारी के साथ पेश है, 'ऐ मालिक तेरे बन्दे हम' गीत के बोल हिंदी मैं. धन्यवाद!




फिल्म / एल्बम : दो आँखें बारह हाथ (1957)
संगीत दिया है: वसंत देसाई
गीत के बोल: भरत व्यास
गायक: लता मंगेशकर

ऐ मालिक तेरे बंदे हम...
ऐसे हो हमारे करम...
नेकी पर चलें
और बदी से टलें
ताकि हंसते हुये निकले दम...

ये अंधेरा घना छा रहा...
तेरा इनसान घबरा रहा...
हो रहा बेखबर..
कुछ न आता नज़र...
सुख का सूरज छिपा जा रहा
है तेरी रोशनी में वो दम...
जो अमावस को कर दे पूनम..
नेकी पर चलें
और बदी से टलें
ताकि हंसते हुये निकले दम..

जब ज़ुल्मों का हो सामना...
तब तू ही हमें थामना...
वो बुराई करें...
हम भलाई भरें...

नहीं बदले की हो कामना
बढ़ उठे प्यार का हर कदम...
और मिटे बैर का ये भरम...
नेकी पर चलें
और बदी से टलें
ताकि हंसते हुये निकले दम..

बड़ा कमज़ोर है आदमी....
अभी लाखों हैं इसमें कमीं...
पर तू जो खड़ा
है दयालू बड़ा
तेरी कृपा से धरती थमी

दिया तूने जो हमको जनम...
तू ही झेलेगा हम सबके ग़म...
नेकी पर चलें
और बदी से टलें
ताकि हंसते हुये निकले दम..