Contact myblogs19@gmail.com for any Business/Affiliate Enquiries
Showing posts with label Abhilash. Show all posts
Showing posts with label Abhilash. Show all posts

Tuesday, 19 November 2019

इतनी शक्ति हमें देना - Itni Shakti Hamein Dena Data Lyrics from Ankush

प्यारे पाठको, प्रस्तुत है भजन गीतो की श्रेणी मैं 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' गीत के बोल हिंदी मैं. यह एक प्रार्थना गीत है, जो साल १९८६ मैं आयी फिल्म 'अंकुश' से है. 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' गीत को लिखा है अभिलाष ने और संगीत से सजाया है कुलदीप सिंहजी ने. यह गीत बडे भक्तीभाव से गाया है पुष्पा पागधरे, सुषमा श्रेष्ठ ने. इस फिल्म 'अंकुश' मैं नाना पाटेकर प्रमुख भूमिका मैं दिखे और उनके किरदार को खूब सरहाया गया.

इस जरुरी जानकारी के साथ पेश है, 'इतनी शक्ति हमें देना दाता' गीत के बोल हिंदी मैं. धन्यवाद!




फिल्म / एल्बम : अंकुश (1986)
संगीत दिया है:  कुलदीप सिंह
गीत के बोल: अभिलाष
गायक: पुष्पा पागधरे, सुषमा श्रेष्ठ

इतनी शक्ति हमें देना दाता
मन का विश्वास कमज़ोर हो ना
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे
भूलकर भी कोई भूल हो ना (2)

इतनी शक्ति हमें देना दाता
मन का विश्वास कमज़ोर हो ना

दूर अज्ञान के हों अंधेरे
तू हमें ज्ञान की रोशनी दे

हर बुराई से बचते रहें हम
जितनी भी दे भली ज़िन्दगी दे

बैर हो ना किसी का किसी से
भावना मन में बदले की हो ना

हम चलें नेक रस्ते पे हमसे
भूलकर भी कोई भूल हो ना

इतनी शक्ति हमें देना दाता
मन का विश्वास कमज़ोर हो ना

हम ना सोचें हमें क्या मिला है
हम ये सोचे किया क्या है अर्पण

फूल खुशियों के बाँटे सभी को
सब का जीवन ही बन जाए मधुबन ओ.. ओ..

अपनी करुणा का जल तू बहा के
कर दे पावन हर एक मन का कोना

हम चलें नेक रस्ते पे हमसे
भूलकर भी कोई भूल हो ना

इतनी शक्ति हमें देना दाता
मन का विश्वास कमज़ोर हो ना